कोरोना वायरस से बचाव को लेकर शुरुआत से ही सोशल डिस्टेंसिंग रखने साफ-सफाई बरतने और मास्क पहनने की सलाह दी जाती रही है। कोरोना वायरस से सुरक्षा के लिए लंबे समय तक एन 95 मास्क को सबसे सुरक्षित बताया जा रहा था, लेकिन पिछले दिनों विशेषज्ञों ने बताया कि वॉल्व वाले एन 95 मास्क कोरोना से बचाव करने में कारगर नहीं है। इसके बाद केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने भी इस बारे में दिशानिर्देश जारी किया था। हालांकि साथ ही यह भी कहा गया है कि बिना वॉल्व वाला एन95 मास्क सुरक्षित है। ये तो हो गई मास्क पहनने की बात, लेकिन इसे डिस्पोज कैसे किया जाना चाहिए?