फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: त्योहार में ओवरईटिंग से खुद को कैसे बचाएं? ये चार टिप्स आपको कई बीमारियों से बचा सकती हैं

Tue, 21 Oct 2025 07:46 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How to Avoid Overeating: अक्सर लोग त्योहारों में ओवरईटिंग कर लेते हैं। इससे उनके सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। ऐसा करने पाचन संबंधी समस्याओं से बच सकते हैं। आइए इस लेख में ओवरईटिंग से बचने के लिए कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
ओवरईटिंग से कैसे बचें? - फोटो : Freepik.com
How to Avoid Overeating During Diwali:  त्योहारों का सीजन में हमारे सामने स्वादिष्ट मिठाइयों, पकवानों और तले-भुने व्यंजनों का अंबार लगा होता है। दिवाली तो बीत चुका है लेकिन अभी भाई दूज, गोवर्धन पूजा और छठ का त्योहार बाकी है। इस त्योहार के माहौल में ओवरईटिंग यानी जरूरत से ज्यादा खाना बहुत आम बात है।

ओवरईटिंग न केवल तुरंत एसिडिटी, पेट फूलने और आलस जैसी समस्याएं पैदा करती है, बल्कि यह लंबे समय में वजन बढ़ने, ब्लड शुगर को प्रभावित करने और पाचन तंत्र को कमजोर करके कई बीमारियों का जोखिम बढ़ा देती है। त्योहारों का मजा लेना जरूरी है, लेकिन अपनी सेहत को दांव पर लगाकर नहीं।

ओवरईटिंग की समस्या अक्सर तब शुरू होती है जब हम खाने से पहले बहुत ज्यादा भूखे होते हैं या सामाजिक दबाव में जरूरत से ज्यादा खा लेते हैं। सही रणनीति और थोड़ी सी जागरूकता अपनाकर आप स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद भी ले सकते हैं और अपनी सेहत पर भी ध्यान दे सकते हैं। आइए इस लेख में कुछ टिप्स के बारे में जानते हैं, जिनकी मदद से आप त्योहारों में ओवरईटिंग से बच सकते हैं और खुद को कई बीमारियों से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
पौष्टिक खानपान - फोटो : Adobe
पकवानों को एक साथ अधिक मात्रा में न खाएं
अक्सर लोग स्वादिष्ट पकवानों को एक ही बार में अधिक मात्रा में खा लेते हैं, जिससे उनका पाचन तंत्र तुरंत प्रभावित होता है और एसिडिटी या पेट दर्द जैसी समस्याएं शुरू हो जाती हैं। इससे बचने के लिए, किसी भी पकवान को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में खाएं और दोबारा खाने से पहले कुछ घंटों का अंतर रखें। ऐसा करने से आपके पाचन तंत्र को भोजन को पूरी तरह पचाने का पर्याप्त समय मिल जाता है, और आपका पाचन सामान्य बना रहता है।

ये भी पढ़ें- Thyroid: थायराइड के मरीजों में क्या होती है आयोडीन की भूमिका, क्या सेंधा नमक खा सकते हैं?
 
विज्ञापन

3 of 5
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
फाइबर और प्रोटीन से करें शुरुआत
जब भी आप किसी दावत में जाएं, तो सीधे भारी पकवानों पर न टूट पड़ें। अपनी थाली की शुरुआत फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों से करें। सलाद, फल, या दही/पनीर जैसी चीजें पहले खाएं। फाइबर और प्रोटीन आपके पेट को तेजी से भर देते हैं और आपको संतुष्टि का एहसास कराते हैं। इससे मुख्य भोजन के समय आपकी भूख नियंत्रित रहती है और आप ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

ये भी पढ़ें- Health Tips: क्या है टहलने का सही समय? रोजाना सिर्फ आधे घंटे वॉक करने से छूमंतर होती हैं ये बीमारियां
 

4 of 5
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
छोटे प्लेट में भोजन करें
यह एक मनोवैज्ञानिक तरीका है जो बहुत असरदार है। बड़ी प्लेट के बजाय छोटी प्लेट का इस्तेमाल करें। शोध बताते हैं कि छोटी प्लेट में भोजन का ढेर लगाने पर हमारा दिमाग यह मानता है कि हमने पर्याप्त मात्रा में खा लिया है। इससे आप अनजाने में ही भोजन की मात्रा को नियंत्रित कर लेते हैं। हर पकवान का एक छोटा टुकड़ा ही लें।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
भोजन का समय
त्योहारों में अक्सर लोग अनियमित समय पर खाते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर का आंतरिक घड़ी प्रभावित होता है जिसका असर आपके पाचन पर भी पड़ता है। टीवी देखते हुए या बात करते हुए खाने से बचें, क्योंकि ऐसा करने से अक्सर आप बिना जाने ज्यादा खा लेते हैं। आप इन सुझावों का पालन करके ओवरईटिंग से बच सकते हैं।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें