कैंसर में फायदेमंद हो सकते हैं कुछ प्रकार के व्यायम
- फोटो : Social media
व्यायाम से कम हो सकता है कैंसर का खतरा
साओ पाउलो स्थित फेडरल यूनिवर्सिटी में डिपार्टमेंट ऑफ प्रीवेंटिव मेडिसिन के प्रोफेसर डॉ लिएंड्रो रेज़ेंडे कहते हैं, शारीरिक गतिविधि कई प्रकार के कैंसर के जोखिम को कम कर सकती है। इस बारे में जानने के लिए डॉ रेज़ेंडे और उनकी टीम ने 12 अध्ययनों की समीक्षा की। इस अध्ययन में 1.3 मिलियन (13 लाख) लोगों के डेटा की जांच की गई। वैज्ञानिकों ने पाया कि कई प्रकार के व्यायाम कैंसर से मृत्यु के जोखिम को 14 प्रतिशत तक कम कर सकते हैं।
स्ट्रेंथ ट्रेनिंग और एरोबिक व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से कैंसर से मृत्यु का जोखिम 28 प्रतिशत तक कम हो जाता है। वहीं साल 2016 के एक अध्ययन में वैज्ञानिकों ने पाया कि जो लोग रोजाना व्यायाम करते हैं, उनमें फेफड़े, किडनी, कोलन, मलाशय, मूत्राशय और स्तन कैंसर के विकसित होने का खतरा कम होता है।