कोलेस्ट्रॉल के कारण धमनियों में हो सकती है रुकावट
- फोटो : Pixabay
क्या कहते हैं विशेषज्ञ?
हार्वर्ड विशेषज्ञ कहते हैं, ऐसा जरूरी नहीं है कि हाई कोलेस्ट्रॉल वाले सभी खाद्य पदार्थ आपके लिए नुकसानदायक ही हों। उदाहरण के लिए, अंडों में कोलेस्ट्रॉल की उच्च मात्रा होती है, लेकिन ये प्रोटीन और अन्य पोषक तत्वों से भी भरपूर होते हैं। सेहत को बेहतर बनाए रखने के लिए हाई सेचुरेटेड फैट वाली चीजों से परहेज करना चाहिए। ये न केवल आपका वजन बढ़ाते हैं साथ ही धमनियों में रुकावट का भी कारण बन सकते हैं। ऐसी स्थिति में आप हृदय और रक्त वाहिकाओं के रोगों के प्रति संवेदनशील हो जाते हैं। आइए जानते है कि कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखने के लिए किन चीजों से परहेज किया जाना चाहिए?