फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weight Loss: जिम जाने का समय नहीं है, फिर वजन कंट्रोल करने के लिए क्या करें? सभी लोगों के लिए जानना जरूरी

Sat, 01 Mar 2025 07:30 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना जिम जाए भी आप कुछ उपाय करके वजन कंट्रोल कर सकते हैं। पर कैसे? आइए विस्तार से जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मोटापा की समस्या - फोटो : Freepik.com
शरीर स्वस्थ रहे और आपका फिटनेस भी ठीक बना रहे इसके लिए नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार का सेवन बहुत जरूरी माना जाता है। अधिक वजन को डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, हृदय रोगों सहित कई प्रकार की बीमारियों का जोखिम बढ़ाने वाला माना जाता रहा है, यही कारण है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञ सभी लोगों को अपने वजन को कंट्रोल में रखने के लिए निरंतर प्रयास करते रहने की सलाह देते हैं।

कई अध्ययन बताते हैं कि नियमित रूप से व्यायाम करने की आदत बनाकर आप वजन कंट्रोल रख सकते हैं। वजन कंट्रोल रखने के लिए जिम जाना एक अच्छा विकल्प है, पर अगर ऑफिस की व्यस्तता के चलते आप भी इसके लिए समय नहीं निकाल पा रहे हैं तो फिर वेट लॉस के लिए क्या विकल्प हैं? 
विज्ञापन

2 of 6
वेट लॉस करने के लिए क्या करें? - फोटो : Adobe stock
वजन कंट्रोल करने के लिए क्या उपाय करें?

आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर किसी के पास जिम जाने का समय नहीं होता। लेकिन अच्छी बात यह है कि बिना जिम जाए भी आप कुछ उपाय करके वजन कंट्रोल कर सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, शारीरिक रूप से सक्रिय रहना संपूर्ण फिटनेस के लिए जरूरी है। अगर आप जिम नहीं जा सकते हैं तो रोजाना कुछ समय निकालकर वॉकिंग-रनिंग जैसे हल्के स्तर के अभ्यास कर सकते हैं। इसके अलावा वजन कम करने के लिए कुछ अन्य उपायों का पालन करना आपके लिए लाभप्रद हो सकता है। 
विज्ञापन

3 of 6
पौष्टिक चीजों का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
कैलोरी इंटेक कम कर दें

डॉक्टर बताते हैं, वजन कम करने का सबसे मुख्य सिद्धांत है कि आप जितनी कैलोरी इंटेक कर रहे हैं उससे ज्यादा बर्न करें। अगर आप प्रतिदिन 500 कैलोरी का इंटेक कम कर देते हैं तो आप हफ्ते में लगभग 0.5 किलो वजन घटा सकते हैं। इसके लिए छोटे प्लेट में खाना खाएं, पोर्शन कंट्रोल का पालन करें। हरी पत्तेदार सब्जियों-फलों का सेवन करके आप वेट लॉस में लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

4 of 6
खान-पान में करें सुधार - फोटो : Freepik.com
प्रोटीन का सेवन बढ़ाएं

आहार में प्रोटीन की मात्रा बढ़ाना भी आपके लिए लाभकारी हो सकता है। प्रोटीन शरीर के मेटाबॉलिज्म दर को 15-30% तक बढ़ाकर भूख को कम करता है। अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि हाई प्रोटीन वाली डाइट लेने वाले लोग बाकी लोगों की तुलना में ज्यादा वजन घटा पाते हैं। प्रोटीन वाली चीजों के लिए अंडे, पनीर और दही खाएं। दाल, सोयाबीन, चिकन ब्रेस्ट या टोफू आदि का सेवन करें।
विज्ञापन

5 of 6
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com
खूब पानी पिएं 

भरपूर मात्रा में पानी पीते रहना न सिर्फ आपको डिहाइड्रेट होने से बचाता है बल्कि इससे वेट लॉस में भी आप लाभ पा सकते हैं। भोजन करने से पहले 500मिली पानी पीने से भूख कम लगती है और कैलोरी इंटेक कम किया जा सकता है। अध्ययनों से पता चलता है कि 12 हफ्तों तक रोजाना खाने से पहले पानी पीने वाले लोगों ने 2 किलो तक वजन कम किया। दिन में कम से कम 8-10 गिलास पानी पिएं, सबसे अच्छा तरीका है सुबह उठकर सबसे पहले गुनगुना पानी पिएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
वेट लॉस करने के लिए क्या तरीके अपनाएं - फोटो : Freepik.com
इन उपायों को भी बनाएं दिनचर्या का हिस्सा
  • ज्यादा चीनी का सेवन मोटापा और डायबिटीज जैसी बीमारियों को बढ़ाता है। रोजाना 25 ग्राम से ज्यादा चीनी नहीं खाना चाहिए।
  • चाय और कॉफी में चीनी की मात्रा कम करें।
  • इंटरमिटेंट फास्टिंग वजन घटाने के लिए सबसे लोकप्रिय और प्रभावी तरीका है।
  • अगर आप जिम नहीं जा सकते तो घर के कामों को ही एक्सरसाइज बनाएं। झाड़ू-पोछा जैसे काम से भी कैलोरी बर्न होती है।
  • वजन को बढ़ने से रोकने के लिए अच्छी नींद लेना भी आवश्यक माना जाता है।


---------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें