पाचन की दिक्कतें
- फोटो : Freepik.com
डॉक्टर बताते हैं, बार-बार गैस बनना, पेट फूले रहना, अक्सर कब्ज या दस्त की समस्या और कई बार बिना किसी स्पष्ट कारण के थकान या त्वचा संबंधी परेशानियां बढ़ना गट यानी आंतों की समस्याओं का संकेत हो सकता है। हालांकि लोग इन लक्षणों को सामान्य मानकर नजरअंदाज कर देते हैं, जो भविष्य में बड़ी स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं।
आइए जान लेते हैं कि कैसे पता किया जाए कि आपका गट हेल्थ ठीक है या नही?
अक्सर पेट फूलने और गैस से रहते हैं परेशान?
लगातार ब्लोटिंग यानी पेट में गैस बने रहना संकेत हो सकता है कि भोजन सही तरह से पच नहीं रहा या आंतों के सूक्ष्मजीवों का संतुलन बिगड़ा हुआ है।
- यदि यह समस्या बार-बार होती है और खानपान सुधारने के बाद भी बनी रहती है, तो ये गट की दिक्कतों का संकेत है।
- लंबे समय तक बनी रहने वाली ब्लोटिंग कई अन्य समस्याओं का कारण बन सकती है।