फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना के समय में कैसे रखें खुद को सेहतमंद? डब्ल्यूएचओ द्वारा बताए इन पांच उपायों से पा सकते हैं लाभ

Sun, 18 Apr 2021 08:31 PM IST
Abhilash Srivastava हेल्थ डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
कोरोना से बचें और स्वस्थ रहें - फोटो : सोशल मीडिया
कोरोना के इस समय में स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना लोगों के लिए बड़ी चुनौती है। लोग इस समय आपनी सेहत ठीक रखने के लिए तरह-तरह के उपायों को प्रयोग में ला रहे हैं। डॉक्टरों की मानें तो इस समय में खान-पान के साथ जीवनशैली को ठीक रखना बहुत आवश्यक है, लेकिन इसे कैसे करें? किन उपायों को प्रयोग में लाएं, ऐसे तमाम सवाल आपके मन में भी आ रहे होंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में लोगों को बताया है जिसे प्रयोग में लाकर आप भी अपनी सेहत को बेहतर बना सकते हैं। आइए इन उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
प्लेट को रखें रंगीन - फोटो : Pixabay
खानपान पर ऱखें विशेष ध्यान
विशेषज्ञों के मुताबिक हमारा खान-पान ही हमारे सेहत के निर्धारण करता है। यदि भोजन में पोषण में कमी है तो हमारे शरीर को आवश्यक पोषक तत्व नहीं मिल पाते हैं जिससे शरीर बीमारियों से मुकाबला करने में कमजोर पड़ जाता है। खाने की प्लेट को रंगीन रखें, यानी उसमें तमाम रंग वाली सब्जियों और फलों को शामिल करें।
विज्ञापन

3 of 6
करें योग, रहें निरोग - फोटो : अमर उजाला
फिट रहें, नियमित व्यायाम करें
कोविड-19 महामारी के कारण भले ही हमें मजबूरी में घरों में कैद रहना पड़ रहा है लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि हम व्यायाम-योग नहीं कर सकते। डब्ल्यूएचओ ने बी एक्टिव नाम से एक अभियान की शुरुआत की है जिसका लक्ष्य है कि आप व्यायाम को मौज-मस्ती के साथ करें। इसके लिए आप काम के बीच में छोटा ब्रेक, 3-4 मिनट की हल्की तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि जैसे वॉकिंग या स्ट्रेचिंग आदि को भी करके लाभ पा सकते हैं। इससे मांसपेशियों में सक्रियता बनी रहती है।

4 of 6
जरूर लगवाएं टीका - फोटो : PTI
टीकाकरण कराएं
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक सभी के लिए टीकाकरण कराना बेहद जरूरी है़, भले आप पहले वायरस से पहले संक्रमित रहे हैं या नहीं। टीकारकरण के बाद भी सभी नियमों जैसे मास्क पहनना, भीड़-भाड़ से बचना और हाथों का सफाई रखना बहुत जरूरी है। टीकाकरण के बाद संक्रमण का खतरा कम होता है, लेकिन ऐसा नही है कि आप दोबारा से संक्रमित हो ही नहीं सकते। जिन लोगों का टीकाकरण हो जाता है उनमें दूसरों की तुलना में लक्षण और इससे होने वाली दिक्कतें कम होती हैं।
विज्ञापन

5 of 6
तंबाकू छोड़ें - फोटो : Pixabay
तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन न करें
स्वास्थ्य के लिए तम्बाकू कितना बुरा है, इस पर आप लगातार पढ़ते और सुनते रहे हैं। महामारी के इस दौर में तंबाकू का किसी भी रूप में सेवन करने से बचें। कुछ ऐसे कारणों के बारे में सोचें जो आपको तंबाकू उत्पादों से दूर कर दें। ऐसा करके आप इस दौर में स्वस्थ रहने के साथ भविष्य में कैंसर, हृदय रोग और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से बच सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
तनाव न लें - फोटो : Pixabay
मानसिक स्वास्थ्य पर भी दें ध्यान
कोरोना के कारण चारों तरफ नकारात्मकता फैली हुई है, ऐसे में खुद को सकारात्मक रखना चुनौतीपूर्ण है। बावजूद इसके आप उन उपायों को प्रयोग में लाएं जिससे आप मानसिक तौर पर खुद को स्वस्थ रख सकें। खान-पान को सुधारने के साथ, व्यायाम, वॉकिंग या स्ट्रेचिंग करने के साथ अपनी पसंदीदा चीजों को करने की कोशिश करें जो आपको खुशी देती हों।


स्रोत और संदर्भ: 
https://www.who.int/teams/nutrition-and-food-safety/food-and-nutrition-actions-in-health-systems


अस्वीकरण नोट:  यह लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) द्वारा बताए गए सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। लेख में शामिल सूचना व तथ्य आपकी जागरूकता और जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किए गए हैं। किसी भी तरह की बीमारी के लक्षण हों अथवा आप किसी रोग से ग्रसित हों तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें