Ramadan
- फोटो : Pexels
इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है
यूनिवर्सिटी ऑफ ससेक्स की इम्यूनोलॉजिस्ट डॉ. जेना मैकिओची कहती हैं कि संक्रमण से लड़ने के लिए काफी ऊर्जा की जरूरत होती है। और लंबे वक्त तक कुछ भी खाए-पिए बग़ैर रहने से इम्यून सिस्टम कमजोर हो सकता है। ऐसे में यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि जिस दौरान आपको खाने-पीने की इजाजत होती है, तब आप पर्याप्त कैलोरी ले लें। आपकी डाइट में ये चीजें शामिल होनी चाहिएः
- मैक्रो न्यूट्रिएंट्स- कार्बोहाइड्रेट्स, प्रोटीन और फैट्स
- माइक्रो न्यूट्रिएंट्स- जैसे विटामिन सी और आयरन
इसके अलावा अलग-अलग तरह का खाना भी अच्छा रहेगा। इनमें अलग-अलग रंग की सब्जियां, फल, दालें और फलियां शामिल हैं।