फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kidney Health: ज्यादा नमक सिर्फ ब्लड प्रेशर ही नहीं बढ़ाता इससे किडनी को भी गंभीर खतरा, ये चीजें भी हानिकारक

Fri, 08 Sep 2023 04:02 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
किडनी की बीमारियों के बारे में जानिए - फोटो : Pixabay
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए सभी लोगों को पौष्टिक आहार का सेवन करने की सलाह दी जाती है, हालांकि इसमें क्या खाना चाहिए इससे जरूरी यह जानना है कि आपको किन चीजों से परहेज करना चाहिए। जिन चीजों को शरीर के लिए सबसे हानिकारक पाया गया है उनमें नमक-चीनी को प्रमुख रखा गया है। अधिक नमक वाली चीजों को हाई ब्लड प्रेशर की समस्या का प्रमुख कारण माना जाता है, पर क्या आप जानते हैं कि ये शरीर के लिए और भी कई प्रकार से हानिकारक दुष्प्रभावों वाला हो सकता है?

अध्ययनकर्ताओं ने पाया कि ज्यादा नमक वाली चीजों का सेवन न सिर्फ आपमें ब्लड प्रेशर की समस्या को बढ़ाने वाला हो सकता है, साथ ही इसका किडनी की सेहत पर भी गंभीर असर देखा गया है। समय के साथ यह आपमें किडनी डैमेज के खतरे को भी बढ़ाने वाला हो सकता है।

आइए जानते हैं कि नमक का ज्यादा सेवन किस प्रकार से सेहत के लिए हानिकारक है और किडनी को किन चीजों से सबसे ज्यादा खतरा होता है?
विज्ञापन

2 of 5
ज्यादा नमक खाने के नुकसान - फोटो : iStock
ज्यादा नमक किडनी के लिए हानिकारक

शोधकर्ताओं की टीम ने पाया कि अधिक सोडियम से सिर्फ ब्लड प्रेशर ही नहीं बढ़ता है, ये शरीर को कई और भी प्रकार से क्षति पहुंचाने वाली हो सकती है। किडनी की सेहत पर भी इसके दुष्प्रभाव देखे गए हैं। आहार में नमक की अधिकता के कारण शरीर में सोडियम का संतुलन बाधित हो सकता है, यह स्थिति किडनी के लिए समस्याओं का कारण बन सकती है।

जब किडनी का कार्य प्रभावित होने लगता है तो शरीर से पानी निकलना भी कम हो जाता है जिसके कारण रक्तचाप बढ़ने का भी खतरा हो सकता है, यह किडनी की बीमारियों के प्रमुख कारण में से एक है।

आइए जानते हैं कि किडनी को और किन चीजों से क्षति पहुंच सकता है?
विज्ञापन

3 of 5
प्रोटीन की अधिकता के नुकसान - फोटो : iStock
ज्यादा प्रोटीन भी हानिकारक

स्वस्थ आहार के लिए प्रोटीन सबसे आवश्यक तत्वों में से एक है, लेकिन अगर आप अपने आहार में अधिक लाभ के लिए ज्यादा मात्रा में प्रोटीन वाली चीजों को शामिल करते हैं तो इससे आपकी किडनी के लिए समस्या बढ़ने का जोखिम हो सकता है। आहार में प्रोटीन की अधिकता इंट्राग्लोमेरुलर हाइपरटेंशन का कारण बन सकती है, जिसके परिणामस्वरूप किडनी के लिए समस्याएं बढ़ने लग जाती हैं। आहार में प्रोटीन की मात्रा का ध्यान रखना बहुत आवश्यक हो जाता है।

4 of 5
धुम्रपान से कई प्रकार के रोगों का खतरा - फोटो : Pixabay
धूम्रपान भी नुकसानदायक

धूम्रपान को पूरे शरीर के लिए हानिकारक माना जाता है, इससे न सिर्फ फेफड़ों की बीमारी बढ़ने का जोखिम रहता है साथ ही किडनी की सेहत पर भी इसका नकारात्मक असर देखा गया है। धूम्रपान के कारण उच्च रक्तचाप और टाइप-2 डायबिटीज दोनों के बढ़ने का जोखिम रहता है, ये दोनों किडनी रोगों का प्रमुख कारण हैं। इसके अलावा धूम्रपान की स्थिति किडनी में रक्त के प्रवाह को भी धीमा कर देती जिसके कारण भी किडनी की सेहत प्रभावित हो सकती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ओवर-द-काउंटर दर्द की दवाओं के नुकसान - फोटो : PTI
दर्द की दवाई

अगर आप अक्सर दर्द की दवाई खाते रहते हैं, छोटी-छोटी समस्या होने पर ओवर-द-काउंटर दर्द की दवाएं लेते हैं तो इसका भी किडनी की सेहत पर दुष्प्रभाव हो सकता है। दर्द निवारक दवाओं का अधिक सेवन किडनी के कार्यों को प्रभावित करने वाली हो सकती है, यही कारण है बिना किसी डॉक्टरी सलाह के दवाओं का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। 



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें