फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Heart Health: किचन की ये तीन चीजें दिल की सेहत के लिए हो सकती हैं वरदान, आप जानते हैं इनके बारे में?

Fri, 20 Feb 2026 07:38 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कुछ जड़ी-बूटियों और औषधियों के सेवन की आदत आपमें हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचाने में किचन में मौजूद कुछ चीजें बहुत लाभकारी हो सकती हैं।
विज्ञापन
1 of 5
हार्ट को कैसे हेल्दी रखें? - फोटो : AI
हार्ट अटैक के कारण दुनियाभर में हर साल लाखों लोगों की मौत हो जाती है, पिछले कुछ वर्षों के आंकड़ें उठाकर देखें तो भारत में हार्ट अटैक के कारण मौत के मामलों में काफी उछाल देखा गया है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, बढ़ते हृदय रोगों के कई कारण हो सकते हैं, जिसमें लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी के साथ अंतर्निहित स्वास्थ्य समस्याओं को एक कारण माना जा सकता है। चूंकि हार्ट अटैक का जोखिम 30 से कम आयु वाले लोगों में भी बढ़ा हुआ देखा जा रहा है, ऐसे में इसके खतरे से बचाव के उपाय करना सभी के लिए आवश्यक हो जाता है।

आयुर्वेद में इस समस्या से बचने के उपायों के बारे में बताया गया है। कुछ जड़ी-बूटियों और औषधियों के सेवन की आदतआपमें हृदय रोगों के जोखिमों को कम करने में मदद कर सकती है। इसके अलावा रक्तचाप और कोलेस्ट्रॉल के खतरे से बचाने में भी औषधियों से विशेष लाभ का जिक्र मिलता है।

आइए जानते हैं कि किन आयुर्वेदिक तरीकों को प्रयोग में लाकर हार्ट अटैक के खतरे से बचाव किया जा सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
हार्ट को ठीक कैसे रखें? - फोटो : Freepik.com
क्या है विशेषज्ञों की राय

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कई तरह की बीमारियां भी आपमें हार्ट डिजीज और हार्ट अटैक के खतरे को बढ़ाने वाली हो सकती हैं। मधुमेह, दिल की बीमारियां, हाई कोलेस्ट्रॉल, हाई ब्लड प्रेशर की स्थिति भी गंभीर स्थितियों में हार्ट अटैक का कारण बन सकती है। ऐसे लोगों को भी विशेष बचाव के उपाय करते रहने की आवश्यकता होती है।

आइए जानते हैं कि आयुर्वेद में इस समस्या से बचाव के लिए किन उपायों को प्रयोग में लाने की सलाह दी जाती रही है?
विज्ञापन

3 of 5
हल्दी खाने से क्या होता है? - फोटो : Freepik.com
हल्दी के एंटी-इंफ्लामेटरी गुण

हल्दी का हम सभी के घरों में मसाले के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है, इसके औषधीय गुण कई प्रकार से इसे सेहत के लिए फायदेमंद बनाते हैं।
  • हल्दी में पाया जाने वाला करक्यूमिन जो इसे पीला रंग देता है, बैड कोलेस्ट्रॉल और शरीर में सूजन को कम करने और रक्त के थक्कों को रोकने में भी मदद कर सकता है।
  • बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए भी हल्दी को आहार में शामिल करना आपके लिए फायदेमंद हो सकती है।
  • हल्दी के कई प्रकार के अन्य स्वास्थ्य लाभ भी हैं जिसके सेवन से हृदय को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है।

4 of 5
दालचीनी का पानी पीने से क्या होता है? - फोटो : Adobe Stock
दालचीनी से मिलता है लाभ

दालचीनी न सिर्फ भोजन को स्वादिष्ट बनाने वाला मसाला है साथ ही इसका सेवन शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने और हृदय को स्वस्थ रखने के लिए भी किया जाता रहा है। यह आपके रक्तचाप को भी कम करने वाली प्रभावी औषधि है। अध्ययनों से पता चलता है कि दालचीनी का सेवन आपके हृदय रोग के जोखिम को कम करने में मदद कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
धनिया की पत्तियां काफी लाभकारी - फोटो : Freepik.com
धनियाक को न लें हल्के में
 
धनिया एक ऐसी कारगर औषधि है जिसका इस्तेमाल कई तरह के व्यंजनों में किया जाता है। पर क्या आप जानते हैं कि यह औषधि आपके हृदय की सेहत को बेहतर रखने में भी मदद कर सकती है? बैड कोलेस्ट्रॉल और रक्तचाप को कम करने के साथ धनिया का इस्तेमाल एक मूत्रवर्धक के रूप में भी किया जाता रहा है। शरीर से अतिरिक्त तरल पदार्थ और सोडियम को बाहर निकालने और रक्तचाप को कम रखने में इसके सेवन से लाभ मिल सकता है। 




-------------
नोट: यह लेख डॉक्टर्स का सलाह और मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें