हृदय रोगियों को कौन सा आटा खाना चाहिए?
- फोटो : Freepik.com
इन फायदों को भी जानिए
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहती हैं, अगर आपको गेहूं से एलर्जी है, तो आप क्विनोआ की रोटी का सेवन कर सकते हैं। यह रोटी सुपाच्य होती है। क्चिनोआ का ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी कम होता है, जिससे ब्लड शुगर लेवल अचानक नहीं बढ़ता है।
- इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और पोटेशियम भी होता है, जो ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के साथ बैड कोलेस्ट्रॉल को भी कम करता है।
- क्विनोआ में मौजूद आयरन, मैग्नीशियम, फॉस्फोरस और विटामिन-बी एनीमिया को रोकने में मदद करते हैं।
हालांकि क्विनोआ का अधिक सेवन करने से पेट दर्द, गैस, ब्लोटिंग या डायरिया हो सकती है। जिनको किडनी स्टोन, हाई बीपी या एलर्जी है, उन्हें पहले डॉक्टर की सलाह ले लेनी चाहिए।