हृदय रोगों का खतरा कम करने वाले उपाय करें
- फोटो : Freepik.com
इन उपायों पर भी देते रहें ध्यान
डॉक्टर कहते हैं, कोलेस्ट्रॉल की समस्या कोई अचानक आने वाली बीमारी नहीं है, यह वर्षों तक चुपचाप शरीर में बढ़ती है। लेकिन यदि हम आज से ही अपने खानपान, व्यायाम, सोच और आदतों में बदलाव लाएं तो न केवल हम कोलेस्ट्रॉल से बल्कि उससे जुड़ी हृदय संबंधी बीमारियों से भी सुरक्षित रह सकते हैं। बैड कोलेस्ट्रॉल से बचाव के लिए लाइफस्टाइल में कुछ और सुधार करना जरूरी है।
- रेड मीट और प्रोसेस्ड मीट को सीमित करें। इसकी जगह अंडे के सफेद भाग, टोफू और दालों का सेवन अधिक से अधिक करें।
- सक्रिय जीवनशैली अपनाएं, नियमित व्यायाम करें। एरोबिक व्यायाम को कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर दोनों को कंट्रोल रखने वाला पाया गया है।
- हार्वर्ड हेल्थ की रिपोर्ट के अनुसार, लगातार तनाव में रहने से भी कोलेस्ट्रॉल लेवल बढ़ सकता है। स्ट्रेस को कंट्रोल करने वाले तरीकों पर भी ध्यान देना जरूरी है।
------------------
स्रोत
What's the best diet to lower cholesterol
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।