How To Increase Height Naturally At Home: बच्चों की लंबाई को लेकर अक्सर माता पिता चिंतित रहते हैं। कुछ बच्चों का कद बहुत जल्दी बढ़ जाता है, तो कई बच्चे अपनी आयु के मुताबिक छोटे कद के दिखते हैं। बच्चे कद कम होने के कारण अपने दोस्तों से छोटे दिखने लगते हैं। हाइट कम होने से बच्चे के आत्मविश्वास में भी कमी आती है। लंबाई बढ़ाने को लेकर कई कारक जिम्मेदार होते हैं। कद बढ़ाने में 60 से 80 फीसदी जीन कारक होता है, जिसे लोग नियंत्रित नहीं कर सकते हैं। हालांकि कई अन्य कारकों के जरिए बच्चे की हाइट को बढ़ाया जा सकता है। विशेषज्ञों के मुताबिक, 18 वर्ष की आयु तक बच्चे की हाइट चार प्रतिशत की दर से बढ़ती है। इस उम्र के बाद लंबाई धीरे धीरे बढ़ती है या फिर कद बढ़ना बंद होने लगता है। 15 वर्ष की आयु में आते आते कई बच्चों की लंबाई धीरे या कम गति से बढ़ने के कारण अभिभावक और बच्चा दोनों ही परेशान होने लगते हैं। हाइट बढ़ाने के लिए अभिभावक कई उपाय आजमाते हैं। अच्छी डाइट, दवाओं से लेकर आयुर्वेद के उपाय अपनाते हैं। आइए जानते हैं कि 16 वर्ष की आयु के बाद बच्चे की लंबाई बढ़ाने के प्राकृतिक तरीके।