फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Good Fitness: फिटनेस का मतलब सिर्फ पतला होना नहीं, जानिए असली हेल्थ की पहचान क्या है

Sat, 15 Aug 2026 09:21 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

असली फिटनेस का मतलब आप रोजमर्रा के काम कितनी आसानी से कर पाते हैं। चलने या सामान्य गतिविधि में सांस फूलना फिटनेस का एक संकेत हो सकता है, लेकिन इसे अकेले स्वास्थ्य का पैमाना नहीं माना जा सकता। 
विज्ञापन
1 of 5
फिट रहने का क्या फॉर्मूला है? - फोटो : freepik
क्या पतला दिखने वाला हर व्यक्ति फिट होता है? अक्सर हम यही सोचते हैं कि जो मोटा है वो बीमार है और जो पतला है वो फिट। पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ इसे पूरी तरह से सही नहीं मानते हैं।

सोशल मीडिया के इस दौर ने फिटनेस की एक ऐसी तस्वीर बना दी है जिसमें पतला दिखना ही अच्छा फिटनेस मान लिया गया है। यही कारण है कि लोग वजन घटाने को ही स्वस्थ होना समझ लेते हैं। इसके लिए कोई खाना कम कर देता है तो कोई जरूरत से ज्यादा एक्सरसाइज करने लगता है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, असली फिटनेस का मतलब है कि आपका शरीर रोजमर्रा के काम कितनी आसानी से कर पाता है? क्या आप सीढ़ियां चढ़ते समय बहुत ज्यादा हांफ जाते हैं? क्या थोड़ी दूर चलने पर ही थक जाते हैं? क्या आप पर्याप्त और अच्छी नींद लेते हैं? क्या आपका ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर और कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल है?
विज्ञापन

2 of 5
अच्छी फिटनेस क्या है? - फोटो : adobe stock images
अच्छी फिटनेस पर दें ध्यान

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं फिट रहने का मतलब सिर्फ फिट दिखना नहीं है। शरीर भले ही देखने में स्वस्थ हो पर अगर आप मानसिक रूप से अशांत हैं तो इसका भी सेहत पर नकारात्मक असर हो सकता है। इसी तरह अगर आपका वजन सामान्य है लेकिन आप दिनभर निष्क्रिय रहते हैं, कमजोर महसूस करते हैं या नींद पूरी नहीं कर पा रहे हैं तो इसका सीधा मतलब है कि आप स्वस्थ नहीं हैं।

आइए कुछ प्वाइंट्स में जान लेते हैं कि कैसे पहचान की जा सकती है कि आप स्वस्थ हैं या नहीं?
विज्ञापन

3 of 5
बार-बार सांस की समस्या - फोटो : Adobe Stock
 
  • असली फिटनेस का संकेत है कि आप रोजमर्रा के काम आसानी से कर पाते हैं। सीढ़ियां चढ़ना, बाजार तक पैदल जाना, सामान उठाना या शारीरिक रूप से मेहनत करना अगर बहुत ज्यादा थकान महसूस करता है तो आपकी फिटनेस खराब हो सकती है। फिटनेस का उद्देश्य सिर्फ अच्छा दिखना नहीं, बल्कि शरीर को रोजमर्रा के कामों के लिए सक्षम बनाना है।
 
  • चलने या सामान्य गतिविधि में सांस फूलना खराब फिटनेस का संकेत हो सकता है, इसे नियमित व्यायाम से ठीक किया जा सकता है।अगर पहले की तुलना में किसी गतिविधि में आप थकान महसूस करते हैं तो सावधान हो जाइए।

4 of 5
क्या आपका हार्ट रेट रहता है ठीक? - फोटो : Freepik.com
  • फिटनेस में लचीलापन और शरीर का बैलेंस भी शामिल है। आसानी से झुकना, शरीर को नियंत्रित तरीके से घुमाना और सामान्य गतिविधियों के दौरान संतुलन बनाए रखना अच्छी फिटनेस का संकेत माना जाता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर के संतुलन का महत्व और बढ़ जाता है। नियमित स्ट्रेंथ ट्रेनिंग जैसे अभ्यास से इसमें मदद मिल सकती है।
 
  • रेस्टिंग हार्ट रेट सेहत का बड़ा संकेत है। हालांकि आपकी उम्र, फिटनेस, दवाओं और कई अन्य कारकों से ये प्रभावित होती है। नियमित रूप से व्यायाम करने वाले कुछ लोगों में ये ज्यादा हो सकती है, लेकिन इसका लगातार बढ़ा रहना बताता है कि आपका कार्डिवस्कुलर फिटनेस ठीक नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लड प्रेशर की समस्या - फोटो : Adobe Stock
  • आपके फिट दिखने के बावजूद हाई ब्लड प्रेशर हो सकता है। यही वजह है कि सिर्फ शरीर देखकर स्वास्थ्य का अनुमान नहीं लगाया जा सकता। अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के अनुसार ब्लड प्रेशर अगर अक्सर 120/80 mm Hg से कम या इसके आसपास रहता है तो ये अच्छी फिटनेस का संकेत है, पर इसका लगातार बढ़ना या कम रहना नुकसानदायक हो सकता है।
 
  • फिटनेस का मतलब सिर्फ शरीर की ताकत नहीं है। लगातार तनाव, चिड़चिड़ापन, उदासी या किसी काम में रुचि न रहना मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। नियमित शारीरिक गतिविधि मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है। मेंटल हेल्थ पर जरूर ध्यान दें।



--------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें