फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ध्यान दें: लिवर को स्वस्थ रखने के लिए अपनी डाइट में जरूर शामिल करें ये चार चीजें, होंगे निरोग

Wed, 15 Sep 2021 05:15 PM IST
प्रकाश चंद जोशी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
स्वस्थ लिवर डाइट - फोटो : iStock
प्रिया पांडेय
डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ), उजाला सिग्नस हॉस्पिटल
डिग्री- बी.एस.सी. (मानव पोषण)
अनुभव- 8 वर्ष

Medically Reviewed by Ms. Priya Pandey

मानव शरीर का स्वस्थ रहना बेहद जरूरी है, क्योंकि हमारे आसपास कई तरह की खतरनाक बीमारियां जो मौजूद हैं। कोरोना वायरस को ही ले लीजिए, जिसने हर किसी को डराकर रखा है और इसका वायरस मानव शरीर पर पलक झपकते ही अटैक कर देता है। हमारे फेफड़ों और खासकर की लिवर पर भी ये वायरस अटैक करने में देर नहीं लगाता है। इसलिए जरूरी है कि व्यक्ति अपने लिवर का खास ख्याल रखे। सिर्फ कोरोना वायरस ही नहीं बल्कि लिवर की कई ऐसी गंभीर समस्या हैं जो व्यक्ति को काफी परेशान करती हैं जिसकी वजह से लोगों को कई तकलीफों से गुजरना पड़ता है और काफी महंगी दवाओं तक का सेवन करना पड़ता है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपनी डाइट पर ध्यान दें। तो चलिए जानते हैं लिवर को स्वस्थ रखने के लिए आप क्या खा सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
स्वस्थ लिवर डाइट - फोटो : Pixabay
चुकंदर
  • चुकंदर का सेवन हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें अधिक मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट भी पाए जाते हैं, जो हमारे लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। चुकंदर की सब्जी या सलाद के रूप में इसका सेवन किया जा सकता है।
विज्ञापन

3 of 5
स्वस्थ लिवर डाइट - फोटो : Pixabay
गाजर
  • गाजर का सेवन जूस, सलाद, हलवे और सब्जी के रूप में किया जा सकता है, क्योंकि ये हमारे लिवर को स्वस्थ रखने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी ऑक्सीडेंट शरीर को कई तरह से लाभ देने का काम करते हैं।

4 of 5
स्वस्थ लिवर डाइट - फोटो : Pixabay
ग्रीन टी
  • हम चाय तो काफी पीते हैं, लेकिन दूध वाली। आप इसकी जगह पर ग्रीन टी पी सकते हैं, क्योंकि ये हमारे शरीर को कई तरह से फायदा पहुंचाती है। आप सुबह और शाम ग्रीन टी का सेवन करके लाभ पा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्वस्थ लिवर डाइट - फोटो : Pixabay
पालक
  • अगर आप चाहते हैं कि आपका लिवर स्वस्थ रहे, तो आपको अपने आहार में पालक शामिल करना चाहिए। इसमें मौजूद ग्लूटाथिओन नाम का एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन-ए लिवर को स्वस्थ रखने में मदद कर सकता है। इसलिए आप पालक के सूप और पालक की सब्जी का सेवन कर सकते हैं।

नोट: प्रिया पांडेय योग्य और अनुभवी डायटिशियन (आहार विशेषज्ञ) हैं। उन्होंने कानपुर के सी.एस.जे.एम. विश्वविद्यालय से मानव पोषण में बी.एस.सी. किया है। उन्होंने कानपुर के आभा सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में आहार विशेषज्ञ के रूप में काम किया है। उन्होंने जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में पोषण व्याख्यान के विषय के प्रतिनिधि के रूप में भी भाग लिया है। उनका इस क्षेत्र में 8 वर्ष का लंबा अनुभव है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें