फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा दुबलापन कर देता है शर्मिंदा तो करें ये उपाय, मिल जाएगा सेहतमंद शरीर

Fri, 13 Mar 2020 09:05 AM IST
अपराजिता शुक्ला लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मोटापा भले ही आजकल की सबसे बड़ी समस्या है लेकिन इसके बावजूद बहुत सारे ऐसे लोग हैं जो अपने दुबलेपन से परेशान रहते हैं। बहुत ज्यादा पतले होने से भी पर्सनैलिटी पर फर्क पड़ता है। कई बार तो इसकी वजह से लोगों को शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है।  पतले लोगों की सबसे बड़ी परेशानी होती है कि उन्हें या तो भूख नहीं लगती या फिर वो बहुत कम खाना खाते हैं। अगर आप भी जरूरत से ज्यादा दुबलेपन से परेशान हैं तो इन उपायों को जरूर आजमाएं। कुछ ही दिनों में असर साफ नजर आने लगेगा।


 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : social media
जरूरत से ज्यादा पतले होने का कारण कई बार किसी तरह की बीमारी भी होती है। कम भोजन करना, हाइपोथाइरॉइड या डायबिटीज जैसी बीमारी भी हो सकती है। हांलाकि बहुत से लोगों के पतले होने की वजह गलत तरीके से खाना खाना होता है। ऐसे लोगों को अपना वजन बढ़ाने के लिए इन उपायों को जरूर आजमाना चाहिए।

 
विज्ञापन

3 of 6
हांलाकि वजन बढ़ाने का मतलब ये नहीं है कि आप गलत तरीके से और अनहेल्दी खाना खाइए। जिसकी वजह से दूसरी बीमारियों का खतरा हो सकता है। जिसमें दिल की बीमारियों से लेकर टाइप टू डायबिटीज तक शामिल है। वजन बढ़ाने के लिए सही तरीके से भोजन करना भी जरूरी है। 

 

4 of 6
- फोटो : PIXABAY
सही तरीके से वजन बढ़ाने के लिए जरूरी है कि आप सही मात्रा में कैलोरी का सेवन करें। जितने कैलोरी की शरीर को जरूरत है उससे ज्यादा मात्रा में ली गई कैलोरी वजन बढ़ाने में मदद करती है। 

 
विज्ञापन

5 of 6
खाने में प्रोटीन को जरूर शामिल करें। प्रोटीन के लिए अंडे, मछली, दूध और उससे बनी चीजों को खाएं। दिनभर में तीन बार अपना मील लें। साथ ही एनर्जी से भरपूर चीजें खानी चाहिए। जिसमें बादाम, अखरोट और ड्राई फ्रूट्स शामिल करें। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
healthy food
वजन बढाने के लिए गेंहू के आटे के साथ ही ब्राउन राइस और ओट्स खाएं। साथ ही पसंदीदा चीज़ और क्रीम का भी भरपूर सेवन कर सकते हैं। चावल, रेड मीट, आलू और कार्बोहाइड्रेट से भरे चीजों को खाएं। आप चाहें तो प्रोटीन सप्लीमेंट्स का प्रयोग भी कर सकते हैं। अगर भरपूर मात्रा में और सही तरीके से खाना खाएंगे तो जल्दी ही असर नजर आने लगेगा और शरीर स्वस्थ और सुडौल बन जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें