फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विशेषज्ञों की सलाह: ओमिक्रॉन हो या कोरोना का कोई भी वैरिएंट, सुरक्षित रहने के लिए इन बातों को गांठ बांध लें

Sat, 15 Jan 2022 05:48 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
कोरोना संक्रमण से कैसे करें बचाव - फोटो : iStock
भारत सहित दुनियाभर में इस समय कोरोना के ओमिक्रॉन वैरिएंट का कहर जारी है। अध्ययनों में इस वैरिएंट को अब तक का सबसे संक्रामक माना जा रहा है, यही कारण है कि इसकी चपेट में वे लोग भी आ रहे हैं, जिन्होंने वैक्सीन की दोनों डोज ले ली है।  स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, कोरोना के इस खतरे से सुरक्षित रहने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से बचाव के उपाय करते रहने की आवश्यकता है। ओमिक्रॉन संक्रमण के लक्षण भले ही हल्के हैं, लेकिन कुछ लोगों में यह बड़ी समस्या का भी कारण बन सकता है। सभी को इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है।

एक हालिया रिपोर्ट में कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय में संक्रामक रोग विशेषज्ञ डॉ मोनिका गांधी बताती हैं, कोरोना का वायरस हमेशा हमारे साथ रहने वाला है, संभव है कि आने वाले समय में इसके और वैरिएंट सामने आएं, लेकिन राहत की बात यह है कि जिस तरह से रुख हैं, ऐसे में लगता है कि महामारी जल्द ही खत्म होने की तरफ बढ़ रही है। कोरोना से बचाव के लिए हमें निरंतर प्रयास करते रहने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों ने कुछ ऐसे उपायों के बारे में भी बताया है जिनका पालन करके, कोरोना के तमाम प्रकार के रूपों से सुरक्षित रहने में मदद मिल सकती है। आइए आगे की स्लाइडों में इन उपायों के बारे में विस्तार से जानते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
इम्युनिटी को कैसे बनाएं मजबूत? - फोटो : Pixabay
बूस्ट इम्युनिटी-बीट कोरोना 
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, जिन लोगों की इम्युनिटी मजबूत है, उन्हें कोरोना ही नहीं किसी भी प्रकार के संक्रमण का जोखिम कम होता है। इसलिए अभी के समय में कोरोना से मुकाबले के लिए सबसे पहले हमें अपनी इम्युनिटी को बढ़ाने वाले तरीकों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। स्वस्थ आहार और जीवनशैली का पालन करके इस दिशा में लाभ प्राप्त किया जा सकता है। बेहतर इम्युनिटी आने वाले कोरोना के वैरिएंट्स से भी सुरक्षित रखने में सहायक होगी।
विज्ञापन

3 of 5
व्यायाम को बनाएं जीवनशैली का हिस्सा - फोटो : Istock
शारीरिक सक्रियता आवश्यक
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक नियमित रूप से व्यायाम करना और शरीर को सक्रिय रखना, प्रतिरक्षा प्रणाली की मजबूती के लिए सबसे कारगर उपायों में से एक माना जाता है। सभी लोगों को रोजाना कम से कम 30 मिनट तक हल्के-मध्यम स्तर के योग-व्यायाम जरूर करने चाहिए। यह न सिर्फ इम्युनिटी को बढ़ाने में मददगार हैं, साथ ही यह आदत आपको कई तरह की गंभीर बीमारियों के खतरे से भी बचा सकती है।

4 of 5
मानसिक स्वास्थ्य का रखें ध्यान - फोटो : Pixabay
तनाव-चिंता से बचें
मन और शरीर का गहरा संबंध है। तनाव जैसी स्थिति  शरीर में कई प्रकार की विकृतियों से जुड़ी होती है जैसे पेट खराब होना, पित्त और यहां तक कि हृदय रोग भी। तनाव की स्थिति आपकी प्रतिरक्षा प्रणाली को भी कमजोर करती है जिससे कई तरह की बीमारियों का जोखिम बढ़ जाता है। स्वस्थ शरीर के लिए स्वस्थ मन का होना बहुत आवश्यक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खान-पान का रखें विशेष ध्यान - फोटो : iStock
इन बातों का भी रखें ध्यान
स्वस्थ्य प्रतिरक्षा प्रतिक्रिया बनाए रखने के लिए दैनिक जीवन में हमें कुछ बातों का विशेष ध्यान रखना आवश्यक होता है। 
  • संतुलित आहार लें। आहार में फल, सब्जियां, पत्तेदार हरी सब्जियां, मशरूम और उच्च फाइबर वाले खाद्य पदार्थ (साबुत अनाज, मेवा, सूखे मेवे आदि) शामिल करें। कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि प्रोबायोटिक खाद्य पदार्थ जैसे दही, खट्टा अचार, और छाछ आदि भी फायदेमंद हो सकता है।
  • किसी भी रूप में तंबाकू का सेवन न करें, खासकर धूम्रपान से बचें।
  • शराब का सेवन इम्युनिटी को कमजोर करने के साथ शरीर में कई तरह की अन्य बीमारियों का कारण बन सकता है। 
  • स्वस्थ वजन बनाए रखें (बीएमआई: 18.5 से 24.9 के बीच)।
  •  हाइड्रेशन अच्छी प्रतिरक्षा कार्यप्रणाली का एक हिस्सा है। पानी सबसे अच्छा हाइड्रेटर है। रोज कम से कम 3-4 लीटर पानी जरूर पिएं।
  • पर्याप्त नींद लें। वयस्कों के लिए रात में 7-9 घंटे की नींद जरूरी है। सोने का समय निर्धारित करें।
  • तनाव और चिंता को कम करें। योग, ध्यान, गहरी सांस और 'माइंडफुलनेस' अभ्यास करें। सुखदायक संगीत सुनें। दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं।

----------------
स्रोत और संदर्भ
How to Protect Yourself & Others from coronavirus

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें