फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Monkeypox Treatment: मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आएं तो क्या कदम उठाएं? जानें दवा और इलाज की प्रक्रिया

Sat, 30 Jul 2022 06:00 PM IST
शिवानी अवस्थी हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
मंकीपॉक्स संक्रमण में त्वचा पर दाने की समस्या - फोटो : istock
Monkeypox Treatment: कोरोना वायरस के बाद अब भारत समेत दुनिया के 78 देशों में मंकीपॉक्स संक्रमण फैल रहा है। अब तक वैश्विक स्तर पर मंकीपॉक्स के 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं। भारत में भी मंकीपॉक्स के मरीज मिले हैं। हालांकि मंकीपॉक्स के मामले में भारत की स्थिति फिलहाल गंभीर नहीं हैं लेकिन अगर इसे लेकर सतर्कता नहीं बरती गई, तो कोरोना वायरस की तरह की मंकीपॉक्स भी तेजी से फैल सकता है। मंकीपॉक्स कोई नया संक्रमण नहीं है लेकिन भारत में लोगों को मंकीपॉक्स के बारे में अधिक जानकारी नहीं है। संक्रमण की जानकारी, इसके लक्षण, बचाव के तरीके और उपचार के बारे में जानकारी होने पर ही आप इस रोग से बच सकते हैं। मंकीपॉक्स भले कोरोना जैसे फैल रहा है लेकिन ये कोविड जितना घातक नहीं है। मंकीपॉक्स के लक्षण नजर आएं तो घबराएं नहीं। लक्षणों से मंकीपॉक्स की स्थिति को समझते हुए इलाज कराएं। खुद से घरेलू नुस्खे अपनाने के बजाए केंद्र सरकार द्वारा मंकीपॉक्स को लेकर जारी दिशा निर्देशों का पालन करें। अगली स्लाइड्स में जानिए मंकीपॉक्स के लक्षण दिखने पर क्या करें, मंकीपॉक्स के इलाज और दवा के बारे में जानें।  
विज्ञापन

2 of 6
मंकीपाॅक्स के लक्षण - फोटो : iStock
मंकीपाॅक्स के लक्षण

विशिष्ट देशों से वापस आने वाले लोगों और संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों में पिछले 21 दिनों में लक्षण नजर आ सकते हैं, इसमें,
  • बुखार
  • सिर दर्द
  • शरीर दर्द
  • कमजोरी
  • लिम्प नोड्स में सूजन
विज्ञापन

3 of 6
मंकीपाॅक्स के लक्षण कबतक रहते हैं - फोटो : iStock
कितने दिन रहते हैं मंकीपॉक्स के लक्षण

विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, मंकीपॉक्स के लक्षण 6 से 13 दिन के अंदर दिखाई देने लगते हैं। हालांकि कई बार 5 से 21 दिन का समय भी ले सकता है। संक्रमित होने पर अगले 5 दिन के अंदर बुखार, सिरदर्द, थकान और पीठ में दर्द जैसे लक्षण दिखते हैं। बुखार होने के तीन दिन के अंदर त्वचा पर दाने आने लगते हैं।

4 of 6
संक्रमण के संचरण को रोकने के लिए संक्रमित से दूर रहें - फोटो : iStock
 लक्षण दिखाई देने पर सबसे पहले क्या करें?
  • संक्रमण का संचरण न हो, इसके लिए खुद को आइसोलेट कर लें।
  • डॉक्टर को तुरंत दिखाएं
  • इस दौरान जो लोग संक्रमित के संपर्क में आए हैं, उनकी भी निगरानी हों और सतर्कता बरतने की सलाह दें।
विज्ञापन

5 of 6
चेचक की दवा करेंगी मंकीपाॅक्स पर असर - फोटो : Social media
मंकीपॉक्स का इलाज और दवा

मंकीपॉक्स की अब तक कोई खास दवा नहीं खोजी जा सकी है। हालांकि डब्ल्यूएचओ के मुताबिक मंकीपॉक्स में एंटीवायरल दवाएं दी जा सकती हैं। मंकीपॉक्स का इलाज करते समय चिकित्सकों की प्राथमिकता लक्षणों को कम करना होता है। वहीं मंकीपॉक्स के लक्षण चेचक की तरह के होते हैं। ऐसे में मंकीपॉक्स के इलाज में चेचक की दवा का इस्तेमाल किया जाता है। चेचक की दवा एक एंटीवायरस डोज है, जिसका नाम टेकोविरीमेट है। इस दवा को यूरोपियन मेडिकल एसोसिएशन ने मान्यता दी है। लेकिन ये दवा दुनियाभर में उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा मंकीपाॅक्स से बचाव के लिए चेचक का टीका लगवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मंकीपाॅक्स मरीजों की डाइट - फोटो : istock
मंकीपॉक्स के इलाज में इन बातों का रखें ध्यान
 
  • मंकीपॉक्स से संक्रमित होने पर शरीर को हाइड्रेट रखें। भरपूर मात्रा में पानी पीएं ताकि पानी की कमी न हो।
  • जल्द रिकवरी के लिए पोषक तत्वों की कमी न होने दें। पौष्टिक आहार का सेवन करें।
-----------------------
नोट: ये लेख विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट और केंद सरकार की मंकीपाॅक्स को लेकर दी गई गाइडलाइन से मिली जानकारी के आधार पर बनाया गया है।
 
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें