Hypertension Home Remedies: हाई ब्लड प्रेशर, जिसे मेडिकल भाषा में हाइपरटेंशन कहा जाता है, आज के समय में एक वैश्विक स्वास्थ्य समस्या बन चुकी है। यह एक 'साइलेंट किलर' परेशानी, जो दबे पांव आपके शरीर में घर करता है। ऐसा इसलिए कहते हैं क्योंकि इसके लक्षण अक्सर तब तक दिखाई नहीं देते जब तक कि यह शरीर के अंगों को गंभीर नुकसान न पहुंचा दे।
अच्छी बात यह है कि शुरुआती स्तर पर इसे बिना दवाओं के केवल सही खान-पान और आदतों में बदलाव करके प्रभावी ढंग से नियंत्रित किया जा सकता है। हमारा हृदय एक पंप की तरह काम करता है, और जब रक्त का दबाव धमनियों की दीवारों पर सामान्य से अधिक हो जाता है, तो दिल और किडनी पर दबाव बढ़ता है। अगर आप भी दवाओं के बिना एक हेल्दी हार्ट हेल्थ चाहते हैं, तो इन घरेलू उपायों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बना सकते हैं।