Lifestyle Changes For High Sugar: डायबिटीज आज के समय में केवल एक बीमारी नहीं, बल्कि एक वैश्विक स्वास्थ्य चुनौती बन चुकी है। खराब खान-पान और शारीरिक सक्रियता की कमी ने इसे घर-घर की समस्या बना दिया है। चिकित्सा विशेषज्ञों का मानना है कि हालांकि डायबिटीज को पूरी तरह जड़ से खत्म करना मुश्किल है, लेकिन अपनी जीवनशैली में अनुशासित बदलाव करके इसे पूरी तरह नियंत्रित किया जा सकता है।
शुगर लेवल को स्थिर रखने का मतलब केवल दवाइयां लेना नहीं है, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप सुबह से रात तक क्या खाते हैं, कितनी नींद लेते हैं और आपका तनाव का लेवल क्या है? शरीर में इंसुलिन की संवेदनशीलता बढ़ाने के लिए प्राकृतिक तरीकों को अपनाना सबसे सुरक्षित और प्रभावी तरीका है।
अगर आप आज से ही अपनी दिनचर्या में छोटे-छोटे मगर ठोस बदलाव करते हैं, तो आप न सिर्फ शुगर को बढ़ने से रोक सकते हैं, बल्कि इस बीमारी से होने वाली अन्य जटिलताओं जैसे किडनी और हार्ट की समस्याओं से भी खुद को सुरक्षित रख सकते हैं।