देश में बढ़ते कोविड 19 संक्रमण को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लॉकडाउन को तीन मई तक बढ़ाने की घोषणा की है। पहले यह लॉकडाउन 14 अप्रैल तक लगाया गया था, लेकिन कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए इसे आगे बढ़ाया गया है। पीएम मोदी ने राष्ट्र के नाम संबोधन में देशवासियों से ईमानदारी से लॉकडाउन का पालन करने की अपील की है। साथ ही आयुष मंत्रालय की ओर से जारी दिशानिर्देशों का पालन करने को कहा है, ताकि हम स्वस्थ रहें। आयुष मंत्रालय ने हमारी रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखने के लिए कई सारे उपाय बताए हैं। पीएम मोदी ने कोरोना से जंग में सप्तपदी यानी सात बातों का पालन करने की अपील की है। इसमें बुजुर्गों के स्वास्थ्य का खास ख्याल रखने को कहा है।