फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर दिन 30 मिनट योग, च्यवनप्राश, काढ़ा और कुछ आयुर्वेदिक क्रियाओं से बढ़ाएं अपनी इम्यूनिटी

Thu, 16 Apr 2020 12:32 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
वायरल संक्रमण के मौजूदा दौर में यह बात तो प्रमाणित हो चुकी है कि कमजोर प्रतिरोधक क्षमता वाले लोगों पर कोविड-19 महामारी के संक्रमण का खतरा ज्यादा है। ऐसे में बचाव और सावधानी ही कोरोना का इलाज है। आयुर्वेद में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनके जरिए हम अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत कर सकते हैं और कई तरह के वायरल संक्रमण से बच सकते हैं। आयुर्वेद के जरिए हर व्यक्ति स्वस्थ रह सकता है। तो आइए जानते हैं आयुर्वेद की वो कौन-सी तरकीबें हैं, जो आपको सेहतमंद बना सकती है: 
विज्ञापन

2 of 6
yoga - फोटो : social media
योग और खानपान
  • इस समय हल्का गरम या गुनगुना पानी पीएं
  • 30 मिनट योग, प्राणायाम, और मेडिटेशन करें
  • हल्दी, जीरा, धनिया, लहुसन का खाने में प्रयोग
  • बहुत अधिक तले-भुने भोजन से परहेज रखें
विज्ञापन

3 of 6
chyawanprash
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएं
  • सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश का सेवन करें
  • मधुमेह रोगी शुगर फ्री च्यवनप्राश लें, लाभ होगा
  • दूध में हल्दी डालकर पीने से शरीर मजबूत होगा
  • उठने के बाद सुबह के समय हर्बल चाय पीना लाभदायक

4 of 6
kadha
काढ़ा भी फायदेमंद
  • तुलसी, दालचीनी, कालीमिर्च, सुंठी, मुनक्का को मिलाकर बना काढ़ा दिन में एक या दो बार पीने से शरीर और मन स्वस्थ रहेगा। शरीर में ऊर्जा बनी रहेगी।
  • आप चाहें तो स्वाद के लिए इसमें चीनी, नींबू का रस मिला सकते हैं। ध्यान रहे इसे बनाने का सही तरीका विशेषज्ञ से जान लें।
विज्ञापन

5 of 6
खांसी और गले में खिचखिच हो तो
  • दिन में एक बार पानी गरम कर उसमें पुदीना का पत्ता या आजवाइन डालकर भाप लें, आराम मिलेगा।
  • लौंग चीनी और शहद में मिलाकर दिन में दो से तीन बार लें, इससे कफ और गले की खिचखिच दूर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
करें ये आयुर्वेदिक क्रियाएं
  • नासिका क्रिया: तिल का तेल, नारियल का तेल या घी का प्रयोग कर सकते हैं। इस विधि को आयुर्वेद में प्रतिमर्श नास्य कहते हैं। ये सुबह और शाम कर सकते हैं।
  • मुंह में तेल की क्रिया: एक चम्मच तिल्ली या नारियल तेल मुंह में लेने के बाद दो से तीन मिनट तक मुंह में रखें। इसके बाद थूक दें और मुंह को अच्छे से धो लें। दिन में दो बार कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें