हमें बचपन से यह बात बताई जाती रही है कि स्वास्थ्य ही धन है। बचपन से अबतक जिसने इसे गंभीरता से न भी लिया होगा, वह भी इस कोरोना काल में यह समझ गए होंगे कि सचमुच स्वास्थ्य ही धन है। सर्दी, खांसी, बुखार वगैरह होने के कई कारण होते हैं। बीमारी बैक्टीरिया जनित हो या भी फिर वायरस जनित... अगर हमारी इम्यूनिटी यानी रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत रहे तो हम कम बीमार पड़ते हैं। आपकी इम्यूनिटी मजबूत रहे, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी जीवनशैली कैसी है। आपकी रोजमर्रा की कौन सी आदतें अच्छी हैं और कौन सी बुरी, इसके प्रति सजग रहना चाहिए।