फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Child Health: क्या आपका बच्चा भी अंगूठा चूसता है? जानें इसके नुकसान और आदत छुड़ाने के आसान तरीके

Wed, 22 Jul 2026 04:59 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How Thumb Sucking Affects Kids Health: अगर आपका बच्चा भी अंगूठा चूसता है तो आपको ये खबर अवश्य पढ़नी चाहिए। यहां हम इसके नुकसान बताएंगे। 
विज्ञापन
1 of 7
बच्चे का अंगूठा चूसना कब तक है सामान्य और कब बनता है खतरा? - फोटो : AI
How Thumb Sucking Affects Kids Health: छोटे बच्चों में अंगूठा चूसना एक सामान्य आदत मानी जाती है। कई नवजात और छोटे बच्चे खुद को शांत करने, आराम महसूस करने या नींद आने के लिए अंगूठा चूसते हैं। आमतौर पर 2 से 4 साल की उम्र तक यह आदत अपने आप छूट जाती है। लेकिन यदि बच्चा लंबे समय तक या स्थायी दांत निकलने के बाद भी अंगूठा चूसता रहता है, तो इसका असर उसके शरीर पर पड़ सकता है। 

इसके अलावा बार-बार अंगूठा मुंह में डालने से संक्रमण का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में माता-पिता को डांटने या डराने के बजाय सही तरीके से इस आदत को छुड़ाने की कोशिश करनी चाहिए। आइए जानते हैं कि बच्चों के अंगूठा चूसने की आदत कब चिंता का विषय बनती है, इससे क्या नुकसान हो सकते हैं और इसे छुड़ाने के आसान तरीके क्या हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
बच्चे का अंगूठा चूसना कब तक है सामान्य और कब बनता है खतरा? - फोटो : AI
सबसे पहले जानें कि बच्चे अंगूठा क्यों चूसते हैं?

अंगूठा चूसना बच्चों का एक प्राकृतिक रिफ्लेक्स होता है। इससे उन्हें सुरक्षा और आराम का एहसास होता है। कई बच्चे भूख लगने, थकान, तनाव या नींद आने पर भी अंगूठा चूसने लगते हैं। शुरुआती वर्षों में यह सामान्य माना जाता है।

 
विज्ञापन

3 of 7
बच्चे का अंगूठा चूसना कब तक है सामान्य और कब बनता है खतरा? - फोटो : AI
दांतों के विकास पर पड़ सकता है असर

अगर बच्चा 4-5 साल की उम्र के बाद भी लगातार अंगूठा चूसता है, तो उसके स्थायी दांतों की स्थिति प्रभावित हो सकती है। इससे दांत टेढ़े-मेढ़े निकलने, ऊपरी और निचले दांतों के बीच गैप बनने और जबड़े के विकास में समस्या हो सकती है।

 

4 of 7
बच्चे का अंगूठा चूसना कब तक है सामान्य और कब बनता है खतरा? - फोटो : AI
संक्रमण का बढ़ सकता है खतरा

बच्चे दिनभर कई चीजों को छूते हैं। ऐसे में अंगूठे पर मौजूद बैक्टीरिया और वायरस मुंह के जरिए शरीर में पहुंच सकते हैं, जिससे सर्दी, खांसी, पेट के संक्रमण और अन्य बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 7
बच्चे का अंगूठा चूसना कब तक है सामान्य और कब बनता है खतरा? - फोटो : AI
 त्वचा को भी हो सकता है नुकसान

लगातार अंगूठा चूसने से अंगूठे की त्वचा सूख सकती है, फट सकती है या उसमें जलन और संक्रमण हो सकता है। कुछ मामलों में नाखूनों के आसपास भी समस्या हो सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 7
बच्चे का अंगूठा चूसना कब तक है सामान्य और कब बनता है खतरा? - फोटो : AI
आदत छुड़ाने के आसान तरीके
 
  • बच्चे को डांटने या सजा देने से बचें
  •  जब बच्चा अंगूठा न चूसे तो उसकी तारीफ करें
  • बच्चे का ध्यान खेल, किताब या दूसरी गतिविधियों की ओर लगाएं
  •  तनाव या चिंता की वजह समझने की कोशिश करें
  •  यदि आदत लंबे समय तक बनी रहे, तो बाल रोग विशेषज्ञ या डेंटिस्ट से सलाह लें

 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
बच्चे का अंगूठा चूसना कब तक है सामान्य और कब बनता है खतरा? - फोटो : Freepik.com
 कब डॉक्टर से मिलना चाहिए?

यदि 5 वर्ष की उम्र के बाद भी बच्चा लगातार अंगूठा चूस रहा है, दांतों की बनावट बदल रही है या इस आदत के कारण त्वचा और मुंह में समस्या हो रही है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

--------------------------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें