लाइफस्टाइल और आहार में गड़बड़ी को कई प्रकार की बीमारियों का कारक माना जाता है। पिछले कुछ दशकों में इसके कारण जिन अंगों की समस्या बढ़ते हुए देखा गया है, लिवर-किडनी और फेफड़े उनमें प्रमुख हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, लगभग हर उम्र के व्यक्ति में इससे संबधित विकारों के मामले बढ़ते देखे जा रहे हैं। इन अंगों की बीमारियां गंभीर स्थिति में जानलेवा दुष्प्रभावों वाली भी हो सकती हैं, इसलिए अपनी दिनचर्या को ठीक रखना सभी लोगों के लिए बहुत आवश्यक हो जाता है।
वैश्विक स्तर पर होने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रायोजन के तहत हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दिनचर्या की कुछ गड़बड़ आदतें शरीर के अंगों के लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आइए जानते हैं कि लिवर-किडनी और फेफड़ों के लिए किन आदतों को हानिकारक माना जाता है जिससे सभी लोगों को दूरी बनाकर रखने की सलाह दी जाती है।