अधिक वजन और मोटापे को संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए समस्याओं का कारण माना जाता है। जिन लोगों का वजन सामान्य से अधिक होता है उनमें कई प्रकार की बीमारियों का खतरा देखा जाता रहा है। ये आपमें डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर और कोलेस्ट्रॉल से लेकर कई प्रकार के कैंसर के खतरे को भी बढ़ाने वाली हो सकती है।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मोटापे को अक्सर लोग सिर्फ वजन बढ़ने की समस्या मानते हैं, लेकिन शरीर में अतिरिक्त चर्बी का असर इससे कहीं ज्यादा खतरनाक हो सकता है। शरीर का फैट टिश्यू केवल ऊर्जा जमा करने का काम नहीं करता। अध्ययनों में पाया गया है कि इससे कई ऐसे हार्मोन्स से जुड़े संकेत प्रभावित हो सकते हैं जो भूख, मेटाबॉलिज्म, इंसुलिन, प्रजनन क्षमता और शरीर में सूजन जैसी प्रक्रियाओं को प्रभावित करने वाले हो सकते हैं।
आइए जानते हैं कि मोटापे की समस्या के कारण आपको किस तरह की हार्मोनल दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है?