पाचन से संबंधित दिक्कतों का खतरा
- फोटो : Freepik.com
गड़बड़ हो सकता है पाचन
शरीर में विटामिन-डी का स्तर बढ़ जाने के कारण पाचन संबंधी दिक्कतें भी हो सकती हैं। चूंकि विटामिन-डी का स्तर बढ़ने के कारण शरीर में कैल्शियम का स्तर भी बढ़ जाता है, इसके कारण पाचन संबंधी समस्या, दस्त और पेट फूल सकता है। विटामिन-डी सप्लीमेंट के ओवरडोज के कारण मतली और उल्टी भी हो सकती है।
दिमाग पर असर
शरीर में कैल्शियम का स्तर बढ़ने का असर दिमाग पर भी हो सकता है। इसके कारण अक्सर आपको सिर भारी लगने, चक्कर आने और ध्यान केंद्रित न कर पाने जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। ऐसे लोग बार-बार चीजों को भूलने लगते हैं, चिड़चिड़ापन और बेचैनी बढ़ जाती है। गंभीर स्थिति में व्यक्ति भ्रमित हो सकता है या कोमा तक भी हो सकता है।
-----------------------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।
अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।