लो सोडियम की समस्या
- फोटो : istock
नमक से बिल्कुल दूरी बनाना ठीक नहीं
माना जाता है कि अगर आप नमक खाते हैं तो इसके कारण हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है, इससे बचने के लिए ज्यादातर लोग नमक से बिल्कुल दूरी बना लेते हैं। पर क्या आप जानते हैं कि ऐसा करके आप बड़ी समस्याएं मोल ले सकते हैं? अगर आप नमक की मात्रा बिल्कुल कम कर देते हैं तो इससे लो सोडियम की शिकायत हो सकती है, जिसके कारण मांसपेशियों में कमजोरी, ऐंठन, खड़े होने पर चक्कर आने, ऊर्जा में कमी-थकान जैसी दिक्कतें बढ़ जाती हैं।