फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diet: अच्छी सेहत के लिए जरूरी है प्रोटीन, पर इन बातों को जाने बिना करते हैं सेवन तो हो सकता है नुकसान

Mon, 31 Mar 2025 07:49 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अच्छी सेहत के लिए तो प्रोटीन जरूरी है पर इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप इसका सही मात्रा में सेवन करें। बहुत कम या बहुत कम प्रोटीन लेना, दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन
1 of 5
प्रोटीन वाली चीजों को आहार में करें शामिल - फोटो : Freepik.com
शरीर को फिट रखने के लिए हमें नियमित रूप से पोषक तत्वों से भरपूर आहार की आवश्यकता होती है। आहार में वैसे तो सभी विटामिन्स-मिनरल्स, संयमित मात्रा होने जरूरी हैं पर प्रोटीन वाली चीजों पर स्वास्थ्य विशेषज्ञ सबसे ज्यादा जोर देते हैं। मांसपेशियों की रिकवरी और इसे मजबूत बनाने, हड्डियों और त्वचा सहित ऊतकों के निर्माण और मरम्मत के लिए हमें प्रोटीन की आवश्यकता होती है। 

अच्छी सेहत के लिए प्रोटीन जरूरी तो है पर इससे भी ज्यादा जरूरी है कि आप इसका सही मात्रा में सेवन करें। बहुत कम या बहुत कम प्रोटीन लेना, दोनों ही सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
विज्ञापन

2 of 5
आहार में जरूर होनी चाहिए प्रोटीन - फोटो : Freepik.com
प्रोटीन क्यों जरूरी है?

अगर आपके शरीर में प्रोटीन की कमी है या आप प्रोटीन वाली चीजें बहुत कम खाते हैं तो इसके कई दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

प्रोटीन की कमी कुपोषण का कारण बन सकती है। इसके अलावा जिन लोगों में लंबे समय तक प्रोटीन की कमी बनी रहती है उन्हें बालों के झड़ने, शरीर कमजोर होने, अक्सर बीमार रहने या गंभीर संक्रमण का खतरा हो सकता है। ये आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को भी काफी कमजोर करने वाली स्थिति हो सकती है।

अब सवाल ये है कि अगर प्रोटीन की कमी या अधिकता दोनों नुकसानदायक है तो रोज कितनी मात्रा में प्रोटीन का सेवन करना चाहिए?
विज्ञापन

3 of 5
प्रोटीन वाली चीजें खाइए - फोटो : Freepik.com
रोजाना कितना प्रोटीन शरीर को चाहिए? 

आहार विशेषज्ञ बताते हैं औसत रूप से हर व्यक्ति को 0.75 ग्राम प्रति किग्रा बॉडी वेट के हिसाब से प्रोटीन की जरूरत होती है। 50 वर्ष से अधिक उम्र वालों के लिए यह मात्रा 1 ग्राम प्रति किग्रा होती है। इसको ऐसे समझा जा सकता है कि अगर आपका वजन  75 किलोग्राम है तो आपको 60-62 ग्राम प्रोटीन लेना जरूरी है। आहार में कुछ चीजों को शामिल करके जैसे अंडे, बादाम, दूध, हरी सब्जियों से इसकी पूर्ति की जा सकती है।

ब्रिटिश न्यूट्रिशन फाउंडेशन की एक रिपोर्ट बताती है, प्रतिदिन 2 ग्राम प्रति किग्रा से ज्यादा प्रोटीन नहीं लेना चाहिए। यानी, 63 किलो वाले व्यक्ति के लिए 128 ग्राम से अधिक प्रोटीन नुकसानदायक हो सकता है।

4 of 5
ज्यादा प्रोटीन के क्या नुकसान हैं - फोटो : Freepik.com
ज्यादा प्रोटीन के नुकसान क्या हैं?

ज्यादा प्रोटीन लेने के कई नुकसान हो सकते हैं। असल में हमारा शरीर अतिरिक्त प्रोटीन को स्टोर नहीं कर पाता, इसलिए यह या तो यूरिन के जरिए निकल जाता है या फिर ग्लूकोज में बदलकर फैट के रूप में जमा हो जाता है। अगर आप ज्यादा प्रोटीन खा रहे हैं तो शरीर में फैट की मात्रा बढ़ने लग जाती है।

इससे किडनी पर भी दबाव बढ़ सकता है, जिससे किडनी स्टोन व किडनी फेल का खतरा हो सकता है। वहीं ज्यादा रेड मीट खाने से हृदय रोग और स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। अध्ययनों से पता चलता है कि अगर आप प्रोसेस्ड मीट अधिक खाते हैं तो ये कई प्रकार के कैंसर के खतरे को बढ़ा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सब्जियां-फलों का जरूर करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
हेल्दी स्रोतों से प्राप्त करना चाहिए प्रोटीन

पशु आधारित आहार जैसे मीट-अंडे प्रोटीन का सबसे अच्छा स्रोत होते हैं, पर हाल के कई अध्ययनों में इस बात पर जोर दिया जाता रहा है कि प्लांट बेस्ड चीजों से पोषक तत्व प्राप्त करना आपके लिए ज्यादा लाभकारी हो सकता है। 

फलियां, नट्स, मछली, अंडे, दूध, दही को प्रोटीन का अच्छा और हेल्दी स्रोत माना जाता है जबकि प्रोसेस्ड मीट, रेड मीट, प्रोटीन पाउडर से अगर आप इसकी पूर्ति करते हैं तो ये सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। 



-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें