दुनियाभर में कोरोना वायरस का बढ़ता संक्रमण लोगों के लिए चिंता का सबब बना हुआ है। हालांकि राहत की बात यह है कि इसकी वैक्सीन को लेकर काफी तेजी से प्रगति हो रही है। उम्मीद जताई जा रही है कि आने वाले कुछ महीनों में आम लोगों के लिए वैक्सीन उपलब्ध होगी। कोरोना वायरस से पहले कई तरह के वायरस सामने आ चुके हैं, लेकिन यह सार्स कोव 2 वायरस बहुत ज्यादा घातक साबित हुआ है। लाखों लोगों की मौत का कारण बनने वाले इस वायरस ने दुनियाभर में बहुत नुकसान पहुंचाया है। एक शोध अध्ययन में वैज्ञानिकों ने इस वायरस के इतने ज्यादा घातक होने की वजह पता लगाई है।