कैल्शियम शरीर के लिए जरूरी
- फोटो : freepik.com
कैल्शियम की कमी का सेहत पर असर
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं कि कैल्शियम की कमी का असर हड्डियों में कमजोरी के साथ आपकी मांसपेशियों पर भी दिखता है। जिन लोगों में कैल्शियम कम होता है वो कमजोरी, जल्दी थकान, मांसपेशियों में खिंचाव, हाथ-पैरों में झुनझुनी या ऐंठन जैसी समस्याओं से परेशान रहते हैं। लंबे समय तक कमी रहने से ऑस्टियोपोरोसिस, हड्डियों के कमजोर होने, दिल की धड़कन में अनियमितता और न्यूरोलॉजिकल समस्याओं का भी जोखिम बढ़ जाता है।