कोरोना महामारी का संक्रमण देश और दुनिया में हर दिन बढ़ रहा है। इस महामारी पर नियंत्रण के लिए तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। वहीं दूसरी ओर इस वायरस की प्रकृति से लेकर प्रभाव और इलाज के उपायों पर भी शोध हो रहे हैं। कोरोना वायरस को लेकर हुए कई शोध हुए हैं, जिनमें यह बताया जा चुका है कि कपड़े, लकड़ी, धातु आदि विभिन्न तरह की सतहों पर वायरस कितनी देर तक रह सकता है। लेकिन ज्यादातर शोधों में यह बात सामने नहीं आई थी कि यह वायरस इंसानों की त्वचा पर कितनी देर जीवित रहता है। अब जापान के वैज्ञानिकों ने भी इस विषय में शोध किया है और हाथों की साफ-सफाई को लेकर सलाह भी दी है।