मोबाइल-लैपटॉप के बढ़ते इस्तेमाल को लेकर तमाम अध्ययन अलर्ट करते रहे हैं। डिजिटल स्क्रीन्स से निकलने वाली नीली रोशनी आंखों से लेकर ब्रेन पर संपूर्ण स्वास्थ्य पर कई प्रकार से नकारात्मक असर डाल सकती है। लाइफस्टाइल में बढ़ती इस गड़बड़ी ने हमारी सेहत को कई प्रकार से नुकसान पहुंचाया है।
कम उम्र में ही लोग याददाश्त कमजोर होने, एकाग्रता की कमी, चिड़चिड़ापन और तनाव जैसी समस्याओं का सामना कर रहे हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, इन समस्याओं के पीछे नींद की कमी भी एक बड़ी वजह हो सकती है। आजकल देर रात तक मोबाइल चलाने, सोशल मीडिया पर रील्स देखने और काम का बढ़ते दबाव के कारण लोगों की नींद प्रभावित हो रही है।
क्या आप जानते हैं कि नींद की समस्याओं का असर आपके दिमाग की कार्यक्षमता पर भी पड़ सकता है?