एक तरफ जहां सरकार कोरोना वायरस के संक्रमण को फैलने से रोकने की तमाम कोशिशें कर रही है तो दूसरी ओर सोशल मीडिया पर गलत और गुमराह करने वाली सूचनाएं फैलाई जा रही हैं। यहां हम इससे जुड़े कुछ प्रमुख उदाहरणों की चर्चा करेंगे।
पारंपरिक जड़ी-बूटियां वायरस को लेकर आपकी रोग प्रतिरोधी क्षमता नहीं बढ़ातीं
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कोरोना वायरस के खिलाफ जो रणनीति है, उसमें वो देशवासियों को पारंपरिक जड़ी-बूटी इस्तेमाल करने की भी सलाह देते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संबोधन में कहा है कि लोगों को काढ़ा बनाने के लिए दिशा-निर्देश का पालन करना चाहिए। यह रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएगा।