फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chocolate Benefits: क्या डॉर्क चॉकलेट से ब्लड प्रेशर-कोलेस्ट्रॉल में मिलता है लाभ? जानिए शोध में क्या पता चला

Sat, 08 Jul 2023 05:00 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
डॉर्क चॉकलेट से होने वाले फायदे - फोटो : istock
क्या आप किसी ऐसे व्यक्ति को जानते हैं जिसे चॉकलेट न पसंद हो? चॉकलेट अपने स्वाद के लिए काफी पसंद किया जाता रहा है, पर स्वाद से कहीं ज्यादा इसके स्वास्थ्य लाभ भी हो सकते हैं। चॉकलेट कोको फली के बीज से बनती है। इसकी खेती संभवतः लगभग 2,500 साल पहले ओल्मेक्स और माया लोगों द्वारा की गई थी।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, सामान्य चॉकलेट की जगह अगर आप डॉर्क चॉकलेट खाने की आदत बनाते हैं, तो इससे अधिकतम लाभ पाया जा सकता है।

विशेषज्ञ बताते हैं, उन चॉकलेट का सेवन किया जाना सबसे लाभकारी होता है जिनमें ऐडेड शुगर की मात्रा कम होती है। सभी लोगों को डॉर्क चॉकलेट जरूर खाना चाहिए, इसके शारीरिक और मानसिक सेहत के लिए कई प्रकार के स्वास्थ्य लाभ हो सकते हैं।

आइए जानते हैं कि डॉर्क चॉकलेट खाने से क्या-क्या फायदे हो सकते हैं?
विज्ञापन

2 of 5
चॉकलेट में पोषक तत्वों की आवश्यकता - फोटो : iStock
पोषक तत्वों-एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर

डॉर्क चॉकलेट में फाइबर, आयरन, मैग्नीशियम, कॉपर सहित कई प्रकार के पोषक तत्व पाए जाते हैं जो हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी हैं। हालांकि इसे सबसे खास बनाती है इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा। 

डार्क चॉकलेट कार्बनिक यौगिकों से भरपूर होती है जो एंटीऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करते हैं। इनमें पॉलीफेनोल्स, फ़्लैवेनॉल्स और कैटेचिन आदि शामिल हैं। शोध के अनुसार, डार्क चॉकलेट में मौजूद पॉलीफेनोल्स, बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने में आपके लिए विशेष लाभकारी हो सकती है।
विज्ञापन

3 of 5
ब्लड प्रेशर को कैसे कम करें? - फोटो : iStock
ब्लड प्रेशर रोगियों को मिल सकता है लाभ

डार्क चॉकलेट में मौजूद फ्लेवेनॉइड्स, नाइट्रिक ऑक्साइड का उत्पादन करने के लिए धमनियों की परत (एंडोथेलियम) को उत्तेजित करता है। नाइट्रिक ऑक्साइड, धमनियों को आराम देने और रक्त प्रवाह के प्रतिरोध को कम करने के लिए सबसे आवश्यक है, इसलिए हाई ब्लड प्रेशर के रोगियों को इससे लाभ मिल सकता है।

अध्ययनों से पता चलता है कि डार्क चॉकलेट में पाया जाने वाला कोकोआ रक्त प्रवाह में सुधार करता है, इससे भी ब्लड प्रेशर रोगियों को आराम मिलता है।

4 of 5
हृदय रोगों का कम होता है खतरा - फोटो : Pixabay
हृदय पर कम होता है दबाव

चूंकि डॉर्क चॉकलेट, ब्लड प्रेशर को कम करने में सहायक है और इसके एंटीऑक्सीडेंट गुण बैड कोलेस्ट्रॉल के जोखिमों को भी कम करते हैं, ऐसे में यह हृदय से संबंधित खतरों को भी कम करता है। कई अध्ययनों से पता चला है कि फ्लेवनॉल से भरपूर कोकोआ या चॉकलेट का सेवन करने से रक्तचाप कम होता है और हृदय स्वास्थ्य में सुधार हो सकता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि प्रति सप्ताह कम से कम 3 बार चॉकलेट खाने से हृदय रोग का खतरा 9% तक कम हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चॉकलेट से कम होता है तनाव का स्तर - फोटो : istock
स्ट्रेस-एंग्जाइटी भी होती है कम

यदि आपको अक्सर स्ट्रेस-एंग्जाइटी की समस्या बनी रहती है तो इस तरह की दिक्कतों में भी डॉर्क चॉकलेट से लाभ मिल सकता है। वैज्ञानिकों ने पाया कि दो सप्ताह तक प्रतिदिन एक मध्यम आकार का डार्क चॉकलेट (40 ग्राम) खाने से तनाव हार्मोन कोर्टिसोल के साथ-साथ न्यूरोहार्मोनल स्तर को भी कम किया जा सकता है। डिप्रेशन के शिकार लोगों में भी डॉर्क चॉकलेट खाने से लाभ देखा गया है।


----------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें