फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: सर्दी में च्यवनप्राश क्यों जरूरी है, जानें इस आयुर्वेदिक टॉनिक का इम्यूनिटी से क्या है संबंध?

Tue, 28 Oct 2025 03:48 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

ठंड के दिनों में अक्सर लोगों को च्यवनप्राश खाने का सुझाव दिया जाता है। इसके रोजाना एक चम्मच सेवन से आप कई बीमारियों को दूर भगा सकते हैं। ध्यान देने वाली बात यह है कि इसके फायदों के बारे में बहुत कम लोगों को मालूम है। आइए इस लेख में इसी के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 5
Chyawanprash - फोटो : Adobe stock
Chyawanprash Benefits: दिवाली और छठ का त्योहार अब खत्म हो चुका है, तीन दिनों बाद अक्तूबर का भी खत्म हो जाएगा। इन सब के साथ धीरे-धीरे ठंड भी शुरू हो रहा है। ठंड के मौसम में स्वास्थ्य संबंधी चुनौतियां बढ़ने लगती हैं। ऐसी स्थिति से निपटने के लिए अक्सर भारतीय घरों में च्यवनप्राश खाते हैं। यह स्वादिष्ट आयुर्वेदिक मिश्रण न केवल एक पौष्टिक पूरक है, बल्कि सर्दियों की बीमारियों जैसे सर्दी, जुकाम और फ्लू के खिलाफ लड़ने में मदद करता है। 

विशेषज्ञों के मुताबिक रोज सुबह एक चम्मच च्यवनप्राश लेना सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। आज के समय में तो इसकी जरूरत और अधिक बढ़ गई है, क्योंकि ज्यादातर लोगों की जीवनशैली तनावपूर्ण रहती है, जिससे उनकी इम्यूनिटी कमजोर हो रही है। च्यवनप्राश का सबसे महत्वपूर्ण घटक आंवला है, जो विटामिन-सी का पावरहाउस है। 

यह विटामिन सी एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है और संक्रमण से लड़ने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को तुरंत सक्रिय करता है। यह सिर्फ बीमार होने से नहीं बचाता, बल्कि फेफड़ों की कार्यक्षमता, पाचन और मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाने का काम करता है।

 
विज्ञापन

2 of 5
Chyawanprash - फोटो : Adobe stock
इम्यूनिटी बढाने में मदद करता है
च्यवनप्राश सबसे पहले आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को मजबूत करता है। यह 40 से ज्यादा जड़ी-बूटियों को मिलाकर बनता है, जो पूरे शरीर को ताकत देती हैं। यह मिश्रण केवल सर्दी-जुकाम से ही नहीं बचाता, बल्कि हर तरह के मौसमी संक्रमणों के खिलाफ एक मजबूत सुरक्षा ढाल तैयार करता है। इसलिए इसका नियमित सेवन आपको सर्दियों में बीमारियों से लड़ने के लिए तैयार करता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: भीषण ठंड पड़ने से पहले अभी कर लें ये तैयारियां, कोसों दूर रहेंगी बीमारियां
 
विज्ञापन

3 of 5
Chyawanprash - फोटो : Adobe stock
शरीर को अंदर से गर्माहट देता है
च्यवनप्राश में दालचीनी, इलायची और तेजपत्ता जैसे खास मसाले होते हैं, जो शरीर को अंदर से गर्म रखते हैं। ठंड के दिनों में यह शरीर के तापमान को सामान्य बनाए रखने में मदद करता है। इस आंतरिक गर्माहट के कारण आपको ठंड जल्दी नहीं लगती और सर्दी-खांसी जैसी आम समस्याएं कम होती हैं। यह मिश्रण आपकी शारीरिक गर्मी को नियंत्रित करके आपको ठंड के प्रकोप से बचाता है।

ये भी पढ़ें- Air Pollution: प्रदूषण से कराहती दिल्ली, ओपीडी में बढ़े मरीज; बच्चों की सेहत के लिए बढ़ सकती हैं मुश्किलें

4 of 5
सांस की समस्या - फोटो : Adobe Stock
श्वसन तंत्र के लिए लाभ
यह आयुर्वेदिक मिश्रण फेफड़ों के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है। च्यवनप्राश श्वसन मार्ग (सांस की नली) को अंदर से साफ रखने और मजबूत बनाने में मदद करता है। जिन लोगों को अस्थमा या एलर्जी के कारण सांस लेने में दिक्कत होती है, उन्हें सर्दियों में इसका सेवन करने से काफी राहत मिल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Chyawanprash - फोटो : Adobe stock
सेवन का सही तरीका
च्यवनप्राश का पूरा फायदा लेने के लिए इसे सही तरीके से सेवन करना जरूरी है। वयस्कों को रोजाना एक या दो चम्मच च्यवनप्राश गर्म दूध के साथ लेना चाहिए। इसे खाने का सबसे अच्छा समय सुबह खाली पेट या नाश्ते से ठीक पहले होता है। इस समय शरीर जड़ी-बूटियों के सभी पोषक तत्वों को सबसे अच्छे से सोख लेता है, जिससे आपको अधिकतम स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें