तनाव-चिंता जैसे मानसिक विकारों का खतरा वैश्विक स्तर पर बढ़ता हुआ देखा जा रहा है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, नकारात्मक परिस्थितियों में इस तरह की दिक्कतें होना स्वाभाविक है, पर अगर स्ट्रेस लंबे समय तक बनी रहती है तो इसके कारण डिप्रेशन जैसी गंभीर स्थितियां विकसित हो सकती हैं। इन सबके बीच क्या आप जानते हैं कि जिन लोगों को अक्सर स्ट्रेस की दिक्कत बनी रहती है उनमें मोटापे का खतरा, स्ट्रेस न लेने वालों की तुलना में अधिक देखा जाता है, यानी कि शरीर को फिट और स्वस्थ रखने के लिए जरूर है कि आप मानसिक तनाव को कम करें।
स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं स्ट्रेस, आपमें मोटापा बढ़ाने के साथ इसके कारण होने वाली अन्य बीमारियों के जोखिमों को भी दोगुना कर सकती है। जैसे तनाव के कारण वजन तो बढ़ता ही है, साथ ही ये स्थिति आपमें मधुमेह-हृदय रोग का भी कारण हो सकती है।
पर बड़ा सवाल ये है कि मानसिक स्वास्थ्य की समस्या का शरीर की सेहत पर क्यों और किस प्रकार से असर होता है, आइए इस बारे में विस्तार से समझते हैं।