फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Increase Stamina: अक्सर महसूस करते हैं थकान-सुस्ती? स्टेमिना बढ़ाने के लिए ये चार उपाय हैं बेहद कारगर

Sun, 15 Oct 2023 08:00 AM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
शारीरिक शक्ति कैसे बढ़ाएं - फोटो : istock
क्या आप भी अक्सर थकान-कमजोरी जैसी समस्या महसूस करते रहते हैं? काम करने की इच्छा नहीं होती और थोड़ी से मेहनत के बाद ही थकान हो जाती है। इस तरह के संकेत बताते हैं कि आपमें स्टेमिना की कमी हो सकती है। स्टेमिना को कार्यात्मक क्षमता या सहनशक्ति भी कहा जाता है। स्टेमिना का अर्थ है किसी व्यक्ति की कार्य करने के लिए बनाए रखने की क्षमता। चाहे शारीरिक हो या मानसिक, हमें दोनों प्रकार की सेहत का ध्यान रखना महत्वपूर्ण है।

बेहतरीन सहनशक्ति होना आपको बेहतर तरीके से काम करने में मदद करती है। अब सवाल यह है कि आप इसे कैसे सुधार सकते हैं? क्या ऐसी तकनीकें हैं जिनका आप अनुसरण कर सकते हैं जो स्टेमिना को मजबूत बनाने में मदद करती हों। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, यह उतना कठिन नहीं है, आप अपने दैनिक जीवन में कुछ बदलाव करके लाभ पा सकते हैं।

आइए जानते हैं कि किन उपायों का पालन करना इसमें आपके लिए सहायक हो सकता है?
विज्ञापन

2 of 5
पौष्टिक आहार का करें सेवन - फोटो : istock
स्वस्थ और पौष्टिक आहार जरूरी

ऊर्जा बढ़ाने के लिए सबसे जरूरी है कि आपका आहार संतुलित और पौष्टिक हो। पारंपरिक आयुर्वेदिक जड़ी-बूटियों से लेकर नियमित रूप से मौसमी फलों-सब्जियों का सेवन करना आपकी शारीरिक शक्ति को बढ़ाने में मददगार हो सकती है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, भोजन की थाली में हरी सब्जियों, फलों, दाल, बीन्स जैसी पौष्टिक चीजों को जरूर शामिल करें। ये शरीर के लिए आवश्यक तत्वों की पूर्ति करती हैं और कार्यात्मक शक्ति को भी बढ़ावा देती हैं।
विज्ञापन

3 of 5
योग-व्यायाम के लाभ - फोटो : istock
नियमित व्यायाम बहुत जरूरी

व्यायाम और वर्कआउट के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। शारीरिक रूप से सक्रिय रहना तनाव को कम करने, वजन बढ़ने से रोकने और कार्य करने की शक्ति को बढ़ाने में आपके लिए सहायक है। दैनिक रूप से कम से कम 30 मिनट के व्यायाम की आदत बनाएं। अगर आप जिम नहीं जा पाते हैं, तो रनिंग-वॉकिंग जैसे अभ्यास करके भी शरीर की शक्ति में सुधार कर सकते हैं।

4 of 5
भरपूर नींद लें - फोटो : istock
पर्याप्त नींद बहुत आवश्यक

लाइफस्टाइल में गड़बड़ी के कारण हमारी नींद के चक्र पर सबसे ज्यादा नकारात्मक असर देखा गया है। उचित और पर्याप्त नींद के बिना आप स्वस्थ नहीं रह सकते हैं। ये आपकी शारीरिक शक्ति को भी प्रभावित करने वाली हो सकती है। एक रात ही नींद पूरी न होने की स्थिति में आप अगले दिन थका-थका महसूस करने लग जाते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप रोजाना रात मे 6-8 घंटे की नींद पूरी करने वाले उपाय करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
खूब पानी पीने का बनाएं लक्ष्य - फोटो : istock
हाइड्रेटेड रहना भी बहुत जरूरी

निर्जलीकरण की स्थिति में आप कमजोर, थके हुए और मानसिक रूप सुस्त महसूस कर सकते हैं। इसलिए जरूरी है कि आप दिनभर में निरंतर पानी पीते रहें। सभी लोगों को रोजाना कम से कम 3-4 लीटर पानी पीने का लक्ष्य रखना चाहिए। हाइड्रेटेड रहने से शारीरिक प्रदर्शन में सुधार होता है, थकान कम हो सकती है और ये आपको ब्लड प्रेशर जैसी समस्याओं से बचाने में भी सहायक है। 


-----------------
नोट: यह लेख स्वास्थ्य विशेषज्ञों के सुझावों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें