फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Tips: थोड़ा खाते ही भर जाता है पेट, भूख बढ़ाने के लिए दिनचर्या में शामिल करें ये आदतें

Sat, 05 Jul 2025 04:33 PM IST
शिखर बरनवाल हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

अक्सर कुछ लोग को भूख न लगने से परेशान रहते हैं। भूख न लगने के पीछे कई कारण हो सकते हैं, इनमें एक प्रमुख कारण हमारे दिनचर्या की गड़बड़ आदतें हो सकती हैं। आइए इस लेख में उन आदतों और उसके उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
भूख - फोटो : Adobe Stock
How Bad Habits Reduce Hunger: भूख न लगना एक आम समस्या है, जिससे कई लोग परेशान रहते हैं। यह एक ऐसी समस्या है, जिससे आप न सिर्फ शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी परेशान रहते हैं। भूख न लगने की वजह से शरीर कमजोर होने लगता है, साथ ही शरीर में थकान और पोषण की कमी हो सकती है। देखा जाए तो भूख न लगने के कई कारण हो सकते हैं, इनमें से एक प्रमुख कारण हमारी दिनचर्या की कुछ गलत आदतें हैं, जिसके बारे में आपको जानना चाहिए।

अनियमित जीवनशैली, तनाव जैसी गलत आदतें भूख लगने को कम करती हैं। यदि आप भी भूख न लगने की समस्या से जूझ रहे हैं, तो अपनी दिनचर्या में बदलाव लाकर इसे सुधार सकते हैं। आइए इस लेख में भूख कम लगने की मुख्य गलत आदतों और उन्हें ठीक करने के तीन प्रभावी उपायों के बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 6
आहार पर दें ध्यान - फोटो : Freepik.com
अनियमित भोजन का समय
अनियमित समय पर भोजन करना या लंबे समय तक भूखे रहना पाचन तंत्र को प्रभावित करता है। इससे पाचन एंजाइमों का स्राव कम होता है, जिससे भूख का अनुभव कम होता है। कई लोग सुबह का नाश्ता बहुत देर में करते हैं या सीधा लंच करते हैं, इतना ही नहीं कुछ लोग रात का भोजन देर से करते हैं, ये सभी आदतें पाचन अग्नि को कमजोर करती हैं। नियमित समय पर भोजन करने से पाचन तंत्र सक्रिय रहता है।

ये भी पढ़ें- Health Tips: अच्छी लाइफस्टाइल में जरूर शामिल होनी चाहिए ये चार हेल्दी आदतें, बीमारियों से रहेंगे कोशों दूर
 
विज्ञापन

3 of 6
प्रोसेस्ड फूड - फोटो : Adobe Stock
अधिक प्रोसेस्ड फूड और कम पानी
प्रोसेस्ड फूड, जैसे चिप्स, बिस्किट और कोल्ड ड्रिंक, भूख न लगने का एक और बड़ा कारण हैं और पाचन को भी नुकसान पहुंचाते हैं। इनमें चीनी और अनहेल्दी फैट अधिक होती है, जो पेट को भारी बनाती है। इसके अलावा, कम पानी पीने से शरीर डिहाइड्रेट रहता है, जिससे भूख न लगने का सिग्नल कमजोर होता है।

ये भी पढ़ें- GLP-1 Medicine: आप भी ले रहे हैं डायबिटीज-वजन घटाने वाली ये दवा तो हो जाइए सावधान, देखे गए गंभीर दुष्प्रभाव

4 of 6
स्वस्थ आहार का करें सेवन - फोटो : Freepik.com
ये तो वो कारण हैं, जिनकी वजह से आपको भूख कम लगता है। ऐसे में आप इससे बचने के लिए नीचे दिए गए इन तीन उपायों को अपना सकते हैं।

नियमित भोजन और पौष्टिक आहार
भूख बढ़ाने के लिए रोजाना एक निश्चित समय पर भोजन करें। डाइट में फाइबर युक्त खाद्य पदार्थ, जैसे हरी सब्जियां, सेब, नाशपाती और साबुत अनाज, शामिल करें। अदरक, जीरा या सौंफ से बनी हर्बल चाय पाचन को बढ़ाती है और भूख को उत्तेजित करती है। भोजन के बाद एक नींबू पानी पीएं इससे भोजन आसानी से पच जाता है, और अगले टाइम अच्छी भूख लगती है।
विज्ञापन

5 of 6
तनाव - फोटो : Adobe stock photos
सेडेंटरी लाइफस्टाइल से बचें
अक्सर जो लोग दफ्तरों में काम करते हैं वो एक स्थान पर लंबे समय तक बैठकर काम करने पड़ता है, भूख न लगने का ये एक बड़ा कारण हो सकता है। इसलिए हर 1 घंटे पर खड़े होकर थोड़ा टहलें इससे शरीर सक्रिय रहता है और पाचन क्रिया भी अच्छी रहती है, और अगले टाइम अच्छी भूख लगती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खान-पान - फोटो : Freepik.com
हाइड्रेशन और प्रोसेस्ड फूड से परहेज
रोजाना 2-3 लीटर पानी पिएं, जो पाचन को सक्रिय करता है और भूख बढ़ाता है। प्रोसेस्ड और तले-भुने खाद्य पदार्थों से बचें। इसके बजाय, ताजा फल, दही और मखाना जैसे हल्के स्नैक्स लें। अगर आप लंबे समय से भूख न लगने की समस्या से परेशान हैं तो डॉक्टर से संपर्क करें।

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें