फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से जीत की कहानी: महामारी को मात देकर तीन स्वस्थ बच्चों की मां बनी मैगी, जानें उनका अनुभव

Wed, 08 Jul 2020 10:09 AM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
Coronavirus - फोटो : Instagram
गर्भवती महिला से उसके बच्चों को कोरोना संक्रमण हो सकता है या नहीं, इसको लेकर कुछ शोध अध्ययन हो चुके हैं। इन अध्ययनों में स्पष्ट हो चुका है कि कोरोना पीड़ित गर्भवती महिला से उसके बच्चों को संक्रमण का कोई खतरा नहीं है। अमेरिका के एक ताजा मामले में भी यह प्रमाणित हुआ है, जहां कोरोना महामारी को मात देकर एक महिला ने तीन स्वस्थ बच्चों को जन्म दिया है। अमेरिका के टेक्सास प्रांत के ह्यूस्टन शहर में कोरोना से लंबी लड़ाई के बाद वह तीन बच्चों की मां बनी। महिला कोरोना से संक्रमित थी और उसके गर्भ में तीन शिशु पल रहे थे। कोरोना से जूझते हुए वह ठीक भी हुई और गर्भ के 32वें सप्ताह में तीन स्वस्थ बच्चों को भी सुरक्षात्मक तरीके से जन्म दिया।
विज्ञापन

2 of 7
कोरोना वायरस संक्रमण काल में गर्भवती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : social media
  • अस्पताल में भर्ती होने के समय मैगी नाम की यह महिला 28 हफ्ते यानी करीब सात माह की गर्भवती थी। टेक्सास के महिला अस्पताल ने अपने फेसबुक और इंस्टाग्राम पेज पर इस केस के बारे में बताया है। महिला आठ मई यानी मदर्स डे को अस्पताल में भर्ती हुई थी, ताकि उसकी और उसके बच्चों की उचित निगरानी हो सके। भर्ती होने के 48 घंटे के बाद उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई। 
विज्ञापन

3 of 7
संक्रमण काल में गर्भवती (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pexels
  • अस्पताल के स्वास्थ्यकर्मियों के मुताबिक, मैगी के स्वास्थ्य की चिंता उसे तो थी ही, अस्पताल प्रबंधन को भी थी। मैगी अपने गर्भ में पल रहे तीनों बच्चों के लिए भी चिंतित थी और खुद के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद से अपने पति और अपने पांच वर्षीय बेटे के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंतित थी। हालांकि नर्स और चिकित्सक इस बात का ध्यान रख रहे थे। मैगी के पति भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे और मैगी के अस्पताल आने-जाने में असमर्थ थे। 

4 of 7
गर्भ में जोखिम भरी स्थिति (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : Instagram@HrituRoy
  • मैगी की कोविड जांच पांच बार हुई, जिनमें से तीन बार रिपोर्ट पॉजिटिव आई, जबकि बाद के दो बार रिपोर्ट निगेटिव आई। चार जून को मैगी के गर्भ में एक जोखिम भरी स्थिति बनी। जांच के दौरान पता चला कि गर्भनाल एक शिशु के गले में लिपटा हुआ था। ऐसी स्थिति में बच्चे को पेट में सांस लेने में तकलीफ होती और उसकी मौत भी हो सकती थी। ऐसे में डॉक्टरों ने उसे बताया कि उसकी सी-सेक्शन सर्जरी उसी दिन होगी। 
विज्ञापन

5 of 7
गर्भावस्था (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
  • इसके लिए मैगी को नर्स ने तैयार किया और उसी फैमिली ने भी इसके लिए हामी भरी। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक, मैगी याद करते हुए कहती हैं कि सुबह के करीब चार बजे उसके पिता ने उसे फोन किया और दोनों ने ईश्वर से प्रार्थना की। एक नर्स ने उसे कसकर गले लगाया और आश्वस्त किया कि सब ठीक होगा। 
विज्ञापन

6 of 7
गर्भावस्था(प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : pexels.com
  • इस तरह 32वें सप्ताह में मैगी ने सी सेक्शन सर्जरी के माध्यम से तीनों बच्चों इसाबेला, नाथनियल और एड्रियल को जन्म दिया। जन्म के समय तीनों बच्चे बिल्कुल स्वस्थ हुए, हालांकि उन्हें एसएनसीयू में भी रखना पड़ा। मैगी ने पूरी सर्जरी के दौरान जिस तरह सपोर्टिव व्यवहार किया, स्वास्थ्यकर्मी आश्चर्यचकित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डिलीवरी (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : mirror
  • अब बच्चे बड़े हो रहे हैं और जन्म के समय की अपेक्षा अब काफी स्वस्थ हैं। मैगी के लिए शुरुआत में बच्चे को घर पर रखना मुश्किल लग रहा था, लेकिन वह आश्वस्त हैं कि स्वास्थ्यकर्मियों की एक अच्छी टीम की ओर से उन्हें देखभाल और केयरिंग मिल रही है। इसकी बदौलत वह इस महामारी के दौर में भी सुरक्षित महसूस कर रही हैं। 
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें