फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Summer Health Tips: गर्मी में पेट की जलन से हैं परेशान? ट्राई करें ये आसान घरेलू उपाय

Mon, 18 May 2026 10:47 AM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedy For Stomach Infection: अगर आप भी गर्मी के मौसम में पेट की जलन से परेशान रहते हैं तो हमारे द्वारा बताई गए टिप्स को फॉलो करें। 
विज्ञापन
1 of 5
गर्मी में बनी रहती है पेट में जलन की समस्या तो ये टिप्स फॉलो करें - फोटो : AI
Home Remedy For Stomach Infection: गर्मी के मौसम में पेट और सीने में जलन, एसिडिटी, बेचैनी और घबराहट जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं। तेज गर्मी और बदलती दिनचर्या का असर सीधे हमारी सेहत पर पड़ता है, जिससे शरीर जल्दी थकने लगता है। ऐसे समय में खानपान और लाइफस्टाइल का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है। 

सही आदतें अपनाकर और शरीर को संतुलित रखकर इन परेशानियों से काफी हद तक बचा जा सकता है। घरेलू उपाय और हेल्दी दिनचर्या गर्मियों में शरीर को आराम देने के साथ-साथ सेहतमंद बनाए रखने में भी मदद करते हैं। आइए इस लेख में आपको कुछ ऐसे ही घरेलू नुस्खों के बारे में जानकारी देंगे। 

 
विज्ञापन

2 of 5
गर्मी में बनी रहती है पेट में जलन की समस्या तो ये टिप्स फॉलो करें - फोटो : Freepik.com
गर्मी में पेट और सीने में जलन क्यों होती है?
 
  • शरीर में पानी की कमी
  • ज्यादा मसालेदार और तला भोजन
  • खाली पेट रहना
  • तेज धूप और गर्म वातावरण
  • तनाव और अनियमित दिनचर्या

 
विज्ञापन

3 of 5
गर्मी में बनी रहती है पेट में जलन की समस्या तो ये टिप्स फॉलो करें - फोटो : freepic
ऐसे पाएं जलन से राहत?

1. फ्रिज के पानी की जगह मटके का पानी पिएं

मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा होता है और शरीर का तापमान संतुलित रखने में मदद करता है। यह पाचन तंत्र पर ज्यादा दबाव नहीं डालता और एसिडिटी, गैस व पेट की जलन को कम करने में सहायक होता है। बहुत ज्यादा ठंडा पानी अचानक पेट पर असर डाल सकता है, इसलिए गर्मियों में मटके का पानी बेहतर विकल्प माना जाता है।

2. ठंडा दूध पिएं

दूध में मौजूद कैल्शियम पेट में बनने वाले अतिरिक्त एसिड को नियंत्रित करने में मदद करता है। बिना चीनी वाला ठंडा दूध सीने की जलन और एसिडिटी से तुरंत राहत देने में सहायक हो सकता है। हालांकि जिन लोगों को लैक्टोज की समस्या हो, उन्हें सावधानी बरतनी चाहिए।

 

4 of 5
गर्मी में बनी रहती है पेट में जलन की समस्या तो ये टिप्स फॉलो करें - फोटो : Freepik.com
3. केला पेट को ठंडक देता है

केला एक प्राकृतिक एंटासिड की तरह काम करता है। इसमें फाइबर और पोटैशियम भरपूर मात्रा में होता है, जो पाचन को बेहतर बनाता है और पेट की जलन कम करता है। खाली पेट या सुबह केला खाने से पेट लंबे समय तक शांत रहता है।

4. छाछ और दही शरीर को हाइड्रेट रखते हैं

छाछ और दही शरीर को ठंडक देने के साथ-साथ अच्छे बैक्टीरिया प्रदान करते हैं, जो पाचन तंत्र को मजबूत बनाते हैं। छाछ में भुना जीरा और काला नमक मिलाकर पीने से गैस और एसिडिटी में आराम मिलता है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गर्मी में बनी रहती है पेट में जलन की समस्या तो ये टिप्स फॉलो करें - फोटो : Adobe Stock

5. पुदीना और सौंफ का सेवन फायदेमंद होता है

पुदीना पेट को ठंडक देता है और पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाता है। वहीं सौंफ गैस, अपच और पेट फूलने की समस्या कम करने में मदद करती है। खाने के बाद सौंफ चबाने या पुदीने का शरबत पीने से राहत मिल सकती है।

6. नींबू पानी में काला नमक मिलाकर पिएं

नींबू पानी शरीर को हाइड्रेट रखता है और पाचन को बेहतर बनाता है। इसमें काला नमक मिलाने से इलेक्ट्रोलाइट संतुलन बना रहता है और गर्मी में होने वाली थकान व बेचैनी कम होती है।

7. दिनभर पर्याप्त पानी पिएं

गर्मी में शरीर से पसीने के रूप में काफी पानी निकल जाता है। पानी की कमी से डिहाइड्रेशन, कमजोरी और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए दिनभर थोड़ा-थोड़ा पानी पीते रहना जरूरी है ताकि शरीर ठंडा और हाइड्रेटेड बना रहे।
 
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें