फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गले की खराश दूर करने के लिए ये उपाय अपनाएं

Fri, 01 Nov 2019 10:30 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क,अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : freepik
बदलते मौसम का असर हमारे सेहत पर पड़ता है। जिसमें सबसे पहले  खांसी- जुकाम, सर्दी और गले में खराश की परेशान होने लगती है। गले में खराश होने से बेहद तकलीफ होती है। अगर आप गले की खराश से परेशान हैं तो आपको अपनी रसोई में मौजूद कुछ चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। इन चीजों के सेवन से आपके गले की खराश दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
खराश को दूर करने के लिए आप हर्बल चाय पिएं। तुसली , लौंग , काली मिर्च और अदरक वाली चाय का सेवन करने से पलभर में खराश और गले से जुड़ी हर समस्या से राहत मिल जाएगी। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सारी चीजों की तासीर गर्म होती हैं और इन में एंटी बैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं। यहीं कारण है कि खराश में हर्बल चाय फायदेमंद मानी जाती है। 
विज्ञापन

3 of 7
गले में खराश होने पर काली मिर्च के सेवन से भी फायदा मिलता है। आप काली मिर्च को बताशे के अंदर रखकर चबा लें। इसके अलावा आप काली मिर्च और मिश्री को भी चबाकर खा सकते हैं। काली मिर्च और बताशा खाने से आपके गले में खराश कम हो जाएगी। 

4 of 7
गले में खराश हो तो आप लहसुन की कली चबाएं। लहसुन में मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण गले की खराश दूर करते हैं। इसके लिए लहसुन की कली को मुंह में रखकर केवल चूसने से ही राहत मिलती है। 
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : freepik
गले की खराश में गुनगुने पानी के गरारे करने से भी राहत मिलती है। नमक में एंटी बैक्टीरियल गुण पाएं जाते हैं, जिसकी वजह से गले की सिकाई हो जाती है और खराश में भी तुरंत राहत मिलती है। 
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : अमर उजाला
दूध और हल्दी को मिलाकर पीने के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। लेकिन क्या आप जानते हैं कि दूध में हल्दी डालकर पीने से गले की खराश जड़ से खत्म हो जाती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलेठी भी गले की खराश को दूर करने का सबसे कारगर उपाय है। इसके अलावा मुलेठी चूसने से गले संबंधित समस्याओं से बचा जा सकता है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें