फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Home Remedy For Prickly Heat: घमौरियों से राहत कैसे पाएं? ये नुस्खे आजमाकर मिलेगी तुरंत राहत

Thu, 28 May 2026 07:52 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Home Remedy For Prickly Heat: गर्मी के मौसम में अगर आपकी पीठ पर भी घमौरियां हो गई हैं तो बाजार में मिलने वाले पाउडर की जगह कुछ घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें। 
विज्ञापन
1 of 6
घमौरियां से राहत कैसे पाएं? - फोटो : AI
Home Remedy For Prickly Heat:  गर्मी का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं बढ़ने लगती हैं, जिनमें घमौरियां सबसे आम हैं। तेज धूप, पसीना और उमस के कारण पीठ, गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों पर लाल दाने और खुजली होने लगती है। 

कई लोग इससे राहत पाने के लिए बाजार में मिलने वाले पाउडर का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इनमें मौजूद केमिकल्स कई बार त्वचा को नुकसान भी पहुंचा सकते हैं। ऐसे में घरेलू नुस्खे ज्यादा सुरक्षित और असरदार माने जाते हैं। 

ऐसे में घर में मौजूद कुछ प्राकृतिक चीजें त्वचा को ठंडक पहुंचाने के साथ घमौरियों की जलन और खुजली को कम करने में मदद कर सकती हैं। खास बात यह है कि इनका कोई साइड इफेक्ट भी नहीं होता। आइए जानते हैं गर्मी में घमौरियों से राहत पाने के आसान और असरदार घरेलू उपाय कौन-कौन से हैं।

 
विज्ञापन

2 of 6
घमौरियां से राहत कैसे पाएं? - फोटो : Adobe stock
एलोवेरा जेल लगाएं
 
  • एलोवेरा में मौजूद कूलिंग और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण घमौरियों की जलन, खुजली और लालपन को कम करने में मदद करते हैं। 
  • ताजा एलोवेरा जेल को सीधे प्रभावित हिस्से पर लगाएं और 15-20 मिनट बाद धो लें। 
  • नियमित इस्तेमाल से त्वचा को आराम मिल सकता है।

 
विज्ञापन

3 of 6
घमौरियां से राहत कैसे पाएं? - फोटो : Adobe stock
चंदन का पेस्ट इस्तेमाल करें
 
  • चंदन लंबे समय से त्वचा को ठंडक देने के लिए इस्तेमाल किया जाता रहा है। 
  • इसमें प्राकृतिक कूलिंग गुण पाए जाते हैं, जो घमौरियों की जलन और खुजली को शांत करने में मदद करते हैं। 
  • चंदन का पेस्ट त्वचा पर लगाने से लाल दाने कम हो सकते हैं और स्किन को ठंडक महसूस होती है। 
  • आप गुलाब जल के साथ चंदन पाउडर मिलाकर पेस्ट तैयार कर सकते हैं और इसे प्रभावित हिस्से पर लगा सकते हैं।

 

4 of 6
घमौरियां से राहत कैसे पाएं? - फोटो : freepik.com
नीम के पानी से नहाएं
 
  • नीम में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण मौजूद होते हैं, जो त्वचा संक्रमण से बचाने में मदद करते हैं।
  •  गर्मियों में पसीने और गंदगी की वजह से घमौरियां बढ़ सकती हैं, ऐसे में नीम का पानी त्वचा को साफ और ठंडा रखने में मदद करता है। 
  • इसके लिए नीम की पत्तियों को पानी में उबाल लें और उस पानी को ठंडा करके नहाने में इस्तेमाल करें।
  •  इससे खुजली और जलन में राहत मिल सकती है।

 
विज्ञापन

5 of 6
घमौरियां से राहत कैसे पाएं? - फोटो : Adobe stock
ठंडी दही लगाएं
 
  • दही त्वचा को ठंडक देने का काम करती है। 
  • इसमें मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा की जलन और खुजली को कम करने में मदद कर सकते हैं।
  •  घमौरियों वाली जगह पर ठंडी दही लगाने से त्वचा को तुरंत राहत महसूस हो सकती है।
  •  इसे 10-15 मिनट तक लगाकर रखें और फिर साफ पानी से धो लें। 
  • यह त्वचा को मुलायम बनाए रखने में भी मदद करती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
घमौरियां से राहत कैसे पाएं? - फोटो : Adobe stock
नारियल तेल का इस्तेमाल करें
 
  • नारियल तेल त्वचा को मॉइस्चराइज रखने के साथ-साथ रैशेज और खुजली को कम करने में मदद कर सकता है। 
  • इसमें एंटीबैक्टीरियल गुण भी पाए जाते हैं, जो त्वचा को संक्रमण से बचाने में सहायक होते हैं। 
  • नहाने के बाद हल्के हाथों से नारियल तेल लगाने से त्वचा को आराम मिलता है और घमौरियों की परेशानी कम हो सकती है।

 ---------------------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें