फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Health Risk: फूड पॉइजनिंग से लेकर इंफेक्शन तक, रोजाना मोमो खाने से शरीर में पनपने लगती हैं ये बीमारियां

Thu, 28 May 2026 01:21 PM IST
Shruti Gaur हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Momo Eating Side Effects: अगर आप ही हर दिन शाम होते ही मोमो की दुकान पर पहुंच जाते हैं तो इस लेख को आखिर तक पढ़ना आपके लिए बेहद जरूरी है। 
विज्ञापन
1 of 8
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : AI
Momo Eating Side Effects: आजकल बच्चों से लेकर युवाओं तक मोमो सबसे पसंदीदा स्ट्रीट फूड बन चुका है। पर, हम सभी को ये समझने की जरूरत है कि बाजार में मिलने वाले वेज और नॉनवेज मोमो स्वाद में भले ही बेहद लाजवाब लगते हों, लेकिन रोजाना इसका सेवन स्वास्थ्य के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। 

खासकर सड़क किनारे बिकने वाले मोमो में इस्तेमाल होने वाला मैदा, ज्यादा मसाले, सॉस और खराब क्वालिटी का तेल शरीर पर बुरा प्रभाव डाल सकते हैं। कई लोग इसे हल्का भोजन समझकर नियमित रूप से खाते हैं, लेकिन लगातार मोमो खाने से कई बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। 

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार सीमित मात्रा में कभी-कभार मोमो खाना ठीक है, लेकिन हर दिन इसका सेवन शरीर को नुकसान पहुंचा सकता है। आइए जानते हैं रोजाना मोमो खाने से स्वास्थ्य पर क्या असर पड़ सकता है।
 
विज्ञापन

2 of 8
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र पर बुरा असर
  • मोमो बनाने में मैदे का इस्तेमाल होता है, जिसमें फाइबर की मात्रा बहुत कम होती है।
  • रोजाना ज्यादा मैदा खाने से कब्ज, गैस और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं।

 
विज्ञापन

3 of 8
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Freepik.com
वजन तेजी से बढ़ सकता है
  • मोमो के साथ मिलने वाली मेयोनीज और तीखी चटनी में फैट और कैलोरी काफी ज्यादा होती है।
  • नियमित सेवन मोटापा बढ़ाने का कारण बन सकता है।

 

4 of 8
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Adobe Stock Photos
हाई ब्लड प्रेशर का खतरा
  • मोमो में इस्तेमाल होने वाले सॉस और मसालों में सोडियम अधिक मात्रा में होता है।
  • ज्यादा सोडियम शरीर में ब्लड प्रेशर बढ़ा सकता है।

 
विज्ञापन

5 of 8
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Freepik.com
फूड पॉइजनिंग की समस्या
  • सड़क किनारे बिकने वाले मोमो में साफ-सफाई का ध्यान नहीं रखा जाता।
  • खराब सामग्री या गंदे पानी के इस्तेमाल से फूड पॉइजनिंग हो सकती है।

 
विज्ञापन

6 of 8
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Adobe Stock Images
शरीर को जरूरी पोषण नहीं मिलता
  • मोमो स्वादिष्ट जरूर होते हैं, लेकिन इनमें जरूरी विटामिन, मिनरल और फाइबर की कमी होती है।
  • इसे रोज खाने से शरीर में पोषण की कमी हो सकती है।

 
विज्ञापन

7 of 8
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : Freepik.com
इम्यूनिटी कमजोर हो सकती है

अगर बार-बार बाहर का अनहेल्दी खाना खाया जाए तो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होने लगती है।

 
विज्ञापन

8 of 8
ज्यादा मोमो खाने के क्या नुकसान हैं? - फोटो : AI Generated
मोमो खाते समय रखें इन बातों का ध्यान
 
  •  रोजाना मोमो खाने से बचें।
  • घर पर हेल्दी तरीके से बने मोमो खाएं।
  • ज्यादा तीखी चटनी और मेयोनीज का सेवन कम करें।
  •  स्टीम्ड मोमो को फ्राइड मोमो की तुलना में बेहतर माना जाता है।
----------------------------------


नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस के आधार पर तैयार किया गया है।

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें