हम सुंदर दिखने के लिए नाजाने क्या कुछ नहीं करते। महंगी क्रीम से लेकर कई तरह के ऐसे नुस्खे अपनाते हैं, जिससे हमारा चेहरा सबसे अलग और सबसे सुंदर लगे। यहां तक कि चेहरे से अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए भी लोग कई उपाय करते हैं। चेहरे पर आने वाले इन बालों को हटाने के लिए लोग थ्रेडिंग और वैक्सिंग जैसी चीजों का सहारा लेते हैं, लेकिन न चाहते हुए भी कुछ समय बाद ये बाल वापस आ जाते हैं। तो चलिए हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपायों के बारे में बताते हैं, जिनके इस्तेमाल से आपको चेहरे पर आने वाले इन अनचाहे बालों को हटाने में काफी मदद मिल सकती है।