फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या टीकाकरण के बाद भी मास्क लगाना होगा, वैक्सीन के कैसे साइड-इफेक्ट हो सकते हैं? जानिए सबकुछ

Fri, 15 Jan 2021 02:58 PM IST
सोनू शर्मा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 18
भारत में कोरोना वैक्सीन - फोटो : iStock
भारत में कोरोना संक्रमण के मामलों में अब काफी कमी आई है। यहां पिछले सात दिन से दैनिक आधार पर कोविड के 20 हजार से भी कम मरीजों की पुष्टि हुई है। हालांकि अब तक देशभर में एक करोड़ एक लाख से अधिक लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। इससे कोरोना से स्वस्थ होने की दर और सुधरकर 96.50 फीसदी से ऊपर हो गई है। हालांकि अब इस बीमारी को जड़ से उखाड़ फेंकने का काम शुरू होगा, यानी 16 जनवरी से देश में कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान शुरू होगा। ऐसे में आइए जानते हैं टीकाकरण और वैक्सीन से जुड़े कुछ जरूरी सवालों के जवाब... 
विज्ञापन

2 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
यह वैक्सीन बहुत कम समय में तैयार की गई है, क्या यह पूरी तरह सुरक्षित है? 
  • दिल्ली स्थित सफदरजंग अस्पताल की डॉ. रूपाली मलिक बताती हैं, 'इस वैक्सीन को बनाने की प्रक्रिया को हमने फास्ट ट्रैक किया है। इसका मतलब यह नहीं कि इसे बनाने के लिए किसी नियम की अवहेलना की गई है। इस तरह की महामारी हम अपने जीवन में पहली बार देख रहे हैं। इस चीज को देखते हुए सरकार ने वैक्सीन बनाने की प्रक्रिया को फास्ट ट्रैक किया है। हमें इस बात से निश्चिंत रहना है कि हमारी नियामक संस्थाओं ने सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए ही इसे अनुमति दी है।' 
विज्ञापन

3 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कई सारी वैक्सीन बनी थीं, उनमें से केवल दो का ही चयन क्यों किया गया? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'यह निर्णय भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) और भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) द्वारा लिया जाता है। कोविड-19 के खिलाफ कई सारी वैक्सीन तैयार की गई थीं, लेकिन हमारे पास उपलब्ध डाटा के आधार पर और सुरक्षा मानकों को ध्यान में रखते हुए कोविशील्ड और कोवैक्सीन को मान्यता दी गई है। ध्यान रहे, जिस भी वैक्सीन की पहली डोज लगवा रहे हैं, दूसरी भी उसी की ही लगवाएं।' 

4 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या कोविड से ठीक हो चुके लोगों को यह वैक्सीन लेनी है? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'यह वैक्सीन सभी के लिए है। आप पहले संक्रमित हो चुके हैं या नहीं, इससे फर्क नहीं पड़ता, यह वैक्सीन सभी के लिए है, आपको जरूर लेनी चाहिए।' 
विज्ञापन

5 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या कोरोना पॉजिटिव व्यक्ति को वैक्सीन दी जाएगी? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अगर आपको आशंका है कि आपको कोरोना हो सकता है या आप टेस्ट करवाने पर कोविड पॉजिटिव आ जाते हैं, तो उस समय वैक्सीन लेने मत आएं, क्योंकि ऐसा करने से आपके लिए नहीं, बल्कि दूसरों के लिए रिस्क होगा। जब तक लक्षण हैं, तब तक टीकाकरण केंद्र पर मत जाएं।' 
विज्ञापन

6 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या पहले चरण में स्वास्थ्यकर्मियों व फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिवारजनों का भी टीकाकरण होगा? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'अभी कोविड-19 की वैक्सीन सीमित मात्रा में उपलब्ध है। इसलिए पहले उनको दी जाएगी जो मरीजों के संपर्क में आए दिन आते हैं। फिलहाल स्वास्थ्यकर्मियों या फ्रंटलाइन वर्कर्स के परिवारजनों को वैक्सीन नहीं दी जाएगी। हां अगले चरण में उन्हें शामिल किया जा सकता है।' 
विज्ञापन

7 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन लेना अनिवार्य होगा? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'टीकाकरण के लिए हम किसी भी व्यक्ति पर दबाव नहीं बना सकते हैं। यह हमेशा से स्वेच्छा से होता है। सरकार आपको टीकाकरण की सुविधा उपलब्ध कराएगी। आप इसे लेना चाहते हैं या नहीं, यह निर्णय आपको लेना होगा।' 

8 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोविड-19 वैक्सीन की कितनी डोज दी जाएंगी? 
  • डॉ. रूपाली मलिक बताती हैं, 'फिलहाल जो भी वैक्सीन उपलब्ध हैं, उनकी दो डोज हैं, जिनके बीच में चार से छह हफ्ते का अंतराल होना चाहिए। सरकार ने 28 दिन का अंतराल निर्धारित किया है। दोनों डोज इंट्रामस्क्यूलर होंगी।' 

9 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
वैक्सीन को टीकाकरण के केंद्र तक पहुंचाने के लिए क्या कुछ व्यवस्था की गई है? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान हम पहले से चलाते आ रहे हैं। इसलिए हमारे पास सुविधाएं पहले से उपलब्ध हैं। जहां तक ट्रांसपोर्टेशन की बात है तो उसके लिए विमान से लेकर ट्रक व अन्य सुविधाओं का उपयोग किया जा रहा है। इसमें कोल्ड चेन बनाए रखना अनिवार्य होता है। इसके लिए हर लेवल पर अलग-अलग प्रकार के कोल्ड स्टोरेज होते हैं। मंडल स्तर पर वॉक इन रेफ्रिजरेटर, जिला स्तर पर डीप फ्रीजर, अंतिम लेवल पर आइस लाइन रेफ्रिजरेटर होते हैं। यह सेटअप हमारे यहां पहले से उपलब्ध है, बस इसका मजबूती के साथ उपयोग करना है।' 

10 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
यह कैसे पता चलेगा कि टीकाकरण पूरा हो गया है? 
  • डॉ. रूपाली मलिक बताती हैं, 'जब आप पहली और दूसरी डोज लेंगे, तब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर संदेश जाएगा और कोविन ऐप पर भी यह सूचना दी जाएगी। साथ ही एक क्यूआर कोड आधारित सर्टिफिकेट भी आपके मोबाइल पर भेजा जाएगा, जो इस बात का प्रमाण होगा कि आपको कोविड की वैक्सीन लग चुकी है।' 

11 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
अगर टीकाकरण केंद्र पर फोटो पहचान पत्र ले जाना भूल गए तो क्या वैक्सीन लगवा सकेंगे? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'नहीं, आप भले ही पहले से रजिस्ट्रेशन करवा चुके हों, लेकिन अगर आप टीकाकरण केंद्र पर फोटो पहचान पत्र साथ में नहीं ले जाते हैं, तो आपको वैक्सीन नहीं दी जाएगी। ध्यान रहे, जिस दस्तावेज का उपयोग आपने रजिस्ट्रेशन के दौरान किया है, वहीं दस्तावेज लेकर जाएं। जैसे अगर रजिस्ट्रेशन में पैन कार्ड अपलोड किया है, तो पैन कार्ड ही साथ लेकर जाएं, कोई और कार्ड नहीं।' 

12 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कैंसर, मधुमेह, आदि से पीड़ित व्यक्ति अगर दूसरी दवाएं ले रहा है, तो क्या उसे वैक्सीन लगवानी चाहिए? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'ऐसे लोग जो कैंसर, मधुमेह, हाइपर टेंशन आदि बीमारियों से ग्रसित हैं, वे हाई रिस्क पर हैं। यानी कोमोरबिडिटी से ग्रसित हैं। इन्हें प्राथमिकता सूची में ऊपर रखा गया है। सबसे पहले हेल्थकेयर वर्कर्स, फ्रंटलाइन वर्कर्स और उनके अलावा 50 की आयु से अधिक के लोग या फिर जो 50 वर्ष से नीचे के ऐसे लोग जिन्हें कोमोरबिडिटी है, उनको पहले चरण में वैक्सीन दी जाएगी। ऐसे लोगों को वैक्सीन जरूर लगवानी चाहिए।' 

13 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
जो लोग क्लीनिकल ट्रायल में शामिल हुए थे, क्या उन्हें वैक्सीन लगवानी है? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'जी नहीं, जिन लोगों ने क्लीनिकल ट्रायल में हिस्सा लिया था और उनकी दो डोज लग चुकी हैं, तो उन्हें अब वैक्सीन लगवाने की जरूरत नहीं है।' 

14 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
जिन लोगों को एलर्जी है, क्या उन्हें वैक्सीन लगवानी चाहिए? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'हां जरूर लगवानी चाहिए, बस कुछ बातों का ध्यान रखना है। सबसे पहले जब आप वैक्सीन लगवाने जाएं, तो वहां मौजूद वैक्सीनेटर को बताएं कि आपको किस तरह की एलर्जी है। अगर आपको छोटी-मोटी किसी दवाई से एलर्जी है, तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपको वैक्सीन से भी एलर्जी होगी। अगर आपको पहले किसी वैक्सीन से एलर्जी हुई है, तभी ज्यादा खतरा हो सकता है। इसके लिए भी आपको वैक्सीनेटर को बताना होगा। अंडे, मीट आदि से एलर्जी है, तो भी आपको सावधानी बरतनी होगी और वैक्सीनेटर को बताना होगा।' 

15 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या बर्ड फ्लू का कोरोना से कोई संबंध है? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'इन दोनों का आपस में कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन हां अगर किसी व्यक्ति को ये दोनों साथ में होते हैं, तो वो गंभीर रूप से बीमार पड़ सकता है। उसके फेफड़ों में बहुत ज्यादा संक्रमण हो सकता है, क्योंकि दोनों ही रेस्पिरेटरी वायरस इन्फेक्शन हैं। ऐसे में सांस लेने में बहुत ज्यादा तकलीफ हो सकती है।' 

16 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
कोविड-19 वैक्सीन के कैसे साइड-इफेक्ट हो सकते हैं? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'कोविड-19 वैक्सीन भी आम टीकों की तरह ही है। इसमें भी साधारण साइड-इफेक्ट हो सकते हैं, जैसे जिस जगह पर इंजेक्शन दिया जाएगा, वहां दर्द होना। यह 50 फीसदी से अधिक लोगों में हो सकता है। हल्का बुखार आना, उल्टी, सिरदर्द, आदि कॉमन साइड-इफेक्ट हैं, जो किसी भी वैक्सीन में हो सकते हैं।' 

17 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या इतनी बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन देना संभव हो पाएगा?  
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'हमारे पास टीकाकरण का अच्छा खास अनुभव पहले से ही है। हम पहले से ही दुनिया का सबसे बड़ा टीकाकरण अभियान चला रहे हैं। हम 2.9 करोड़ गर्भवती महिलाओं, 2.6 करोड़ नवजात शिशुओं का टीकाकरण कर रहे हैं। हमारे पास पहले से अच्छा सेटअप है।' 
विज्ञापन

18 of 18
कोरोना वैक्सीन पर विशेषज्ञ की राय - फोटो : Twitter/Air
क्या वैक्सीन के बाद मास्क लगाना जरूरी होगा? 
  • डॉ. रूपाली मलिक कहती हैं, 'जी हां, वैक्सीन लेने के बाद भी आपको कोविड नियमों का पालन करना है, जैसे मास्क पहनना, दूसरों से उचित दूरी बनाकर रखना और हाथ धोते रहना। यह सब अनिवार्य रूप से जारी रहेगा।' 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें