फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेहरे के पुराने दाग-धब्बों से हैं परेशान, तो ये घरेलू नुस्खे कर सकते हैं आपकी मदद

Mon, 18 Jan 2021 06:27 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हम सुंदर दिखने के लिए नाजाने क्या-क्या नहीं करते। महंगी से महंगी क्रीम लगाने से लेकर कई तरह के अन्य तरीकों का हम इस्तेमाल करते हैं, ताकि हम सबके सामने काफी सुंदर दिख सके। वहीं, कई बार हम सुंदर भी दिखते हैं और हमारा चेहरा ग्लो भी करता है, लेकिन कुछ पुराने दाग-धब्बे हमारे चेहरे की सुंदरता को कम कर देते हैं। ऐसे में हम काफी निराश होते हैं, लेकिन इसमें निराश होने वाली बात नहीं बल्कि इन दाग-धब्बों को को दूर करने में आपकी मदद कुछ घरेलू नुस्खे कर सकते हैं। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
दरअसल, पुराने दाग-धब्बों को हटाने में आपकी मदद शहद कर सकता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, सोडियम, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट, विटामिन- ए, बी और सी जैसे कई गुणकारी तत्व पाए जाते हैं। अगर आपके चेहरे पर कोई जले हुए निशान हैं, तो आप कच्चे शहद को यहां लगा सकते हैं, क्योंकि शहद में हीलिंग और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं। नियमित रूप से जले पर अगर शहद लगाया जाए, तो ये दाग जल्दी मिट सकता है। इसलिए जले पर शहद लगाने की सलाह भी दी जाती है।
विज्ञापन

3 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
आपके चेहरे से किसी भी पुराने दाग-धब्बे को हटाने में आपकी मदद बेकिंग सोडा कर सकता है। माना जाता है कि बेकिंग सोडे के इस्तेमाल से पुराने से पुराना दाग भी एक हफ्ते के अंदर जा सकता है। इसके लिए आपको करना ये है कि सबसे पहले एक चम्मच बेकिंग सोडा लेना है और इसमें तीन चम्मच पानी डालकर इसे अच्छे से मिला लेना है। इसके बाद इस मिश्रण को दाग के ऊपर लगाएं, और कुछ देर रहने के बाद इसे गुनगुने पानी से धो लें। प्रतिदिन एक बार ऐसा करने से आपका दाग जा सकता है।

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
वैसे तो हम प्याज का इस्तेमाल सिर्फ खाने में करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि दाग-धब्बों के मामले में भी प्याज काफी कारगर माना जाता है। इसके लिए सबसे पहले प्याज को काटकर इसका रस निकाल लें। मिक्सी या फिर सिल बट्टे में पीसकर आप इसका रस निकाल सकते हैं। इसके बाद रूई से रस को दाग पर लगाएं। रोजाना कुछ देर ऐसा करने से आपको लाभ मिल सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : iStock
अगर आप अपनी त्वचा को मुलायम करना चाहते हैं या फिर आपके चेहरे पर कोई पुराना दाग-धब्बा है तो आपको करना ये है कि शहद में चंदन, बेसन और मलाई डालकर इसे अच्छे से मिल लें, और फिर इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं। ऐसा करने से आपके दाग मिटने में काफी मदद मिल सकती है। यही नहीं, चंदन, बेसन, मलाई और शहद से बना ये मिश्रण चेहरे की अशुद्धियों को हटाने में भी आपकी मदद कर सकता है।

नोट: यह सलाह केवल आपको सामान्य जानकारी प्रदान करने के लिए दी गई है। आप किसी भी चीज का सेवन या कोई भी घरेलू उपाय करने से पहले अपने डॉक्टर या विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें