फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hemoglobin: उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन कितना होना चाहिए? जानिए इसे बढ़ाने के लिए घरेलू उपाय

Wed, 02 Apr 2025 04:12 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप घर पर ही हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक रख सकते हैं जिससे शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा। इसके लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन का स्तर कितना होना चाहिए और इसे प्राकृतिक रूप से कैसे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन
1 of 7
हीमोग्लोबिन - फोटो : Adobe
Home Remedies To Increase Hemoglobin : हीमोग्लोबिन लाल रक्त कोशिकाओं (RBCs) में मौजूद एक महत्वपूर्ण प्रोटीन है, जो शरीर के विभिन्न अंगों तक ऑक्सीजन पहुंचाने का काम करता है। अगर शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी हो जाए तो थकान, कमजोरी, चक्कर आना और एनीमिया जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए संतुलित आहार, सही जीवनशैली और नियमित व्यायाम के माध्यम से हीमोग्लोबिन के स्तर को बनाए रखना जरूरी है।

यदि हीमोग्लोबिन का स्तर बहुत कम हो जाए, तो डॉक्टर से परामर्श जरूर लें और जरूरत पड़ने पर आयरन सप्लीमेंट लें। हालांकि प्राकृतिक उपायों को अपनाकर आप घर पर ही हीमोग्लोबिन के स्तर को ठीक रख सकते हैं जिससे शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रहेगा। इसके लिए सबसे पहले ये जानना जरूरी है कि उम्र के हिसाब से हीमोग्लोबिन का स्तर कितना होना चाहिए और इसे प्राकृतिक रूप से कैसे बढ़ाया जा सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
हीमोग्लोबिन - फोटो : freepik.com
उम्र और लिंग के हिसाब से हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर

उम्र और लिंग के अनुसार, हीमोग्लोबिन का सामान्य स्तर अलग-अलग होता है। 14 से 18 साल के लड़कों के लिए 12-15.5 ग्राम/डीएल हीमोग्लोबिन स्तर होना चाहिए। वहीं 18 से अधिक आयु के वयस्क पुरुषों में 13.5 से 17.5 ग्राम/डीएल हीमोग्लोबिन होना चाहिए। 14 से 18 वर्ष की किशोरियों में 10-15.5 ग्राम/डीएल और वयस्क महिलाओं में 12.0 से 15.5 ग्राम/डीएल सामान्य होता है।

अगर हीमोग्लोबिन का स्तर इससे कम है तो प्राकृतिक तरीके से घर पर हीमोग्लोबिन बढ़ाने के कुछ आसान उपाय अपना सकते हैं।
विज्ञापन

3 of 7
पालक - फोटो : Freepik.com
हीमोग्लोबिन बढ़ाने के घरेलू उपाय

अगर आपके शरीर में हीमोग्लोबिन की कमी है तो आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन B12 और विटामिन C युक्त आहार को अपनी डाइट में शामिल करना बहुत जरूरी है। यहां कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपाय दिए गए हैं जो हीमोग्लोबिन को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं-

आयरन युक्त भोजन खाएं

आयरन हीमोग्लोबिन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शरीर में आयरन की पूर्ति के लिए पालक, मेथी, बथुआ जैसी हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें। चुकंदर और अनार दोनों खून बढ़ाने के लिए बहुत प्रभावी होते हैं। इसके अलावा अंजीर और खजूर में प्राकृतिक आयरन पाया जाता है जो हीमोग्लोबिन बढ़ाने में मदद करता है। सहजन की पत्तियों में भरपूर मात्रा में आयरन और अन्य पोेषक तत्व पाए जाते हैं। 

4 of 7
संतरा - फोटो : Freepik.com
विटामिन C का सेवन 

विटामिन C शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ाने में मदद करता है जिससे हीमोग्लोबिन का स्तर भी बढ़ता है। संतरा, नींबू, मौसंबी, आंवला और टमाटर विटामिन सी से भरपूर हैं। गाजर और चुकंदन का जूस पीने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है। 
विज्ञापन

5 of 7
चना चाट - फोटो : freepik.com
फोलिक एसिड से भरपूर आहार

फोलिक एसिड नई लाल रक्त कोशिकाओं के निर्माण में सहायक होता है। इसकी पूर्ति के लिए सोयाबीन, ब्रोकली, मूंगफली, चना और चावल का सेवन करें। संतरा और पपीता भी फोलिक एसिड का बेहतरीन स्रोत हैं।
विज्ञापन

6 of 7
विटामिन B12 - फोटो : adobe
विटामिन B12 का सेवन 

विटामिन B12 की कमी से शरीर में हीमोग्लोबिन का स्तर कम हो सकता है। दूध, दही, पनीर और अंडा जैसे डेयरी प्रोडक्ट्स का सेवन करें। शाकाहारी लोगों के लिए फोर्टिफाइड अनाज और सोया उत्पाद अच्छे विकल्प हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
गुड़ और चने - फोटो : freepik.com
गुड़ और चना खाएं

गुड़ और भुने हुए चने का सेवन करने से हीमोग्लोबिन तेजी से बढ़ता है। गुड़ आयरन का प्राकृतिक स्रोत है और चना प्रोटीन व फाइबर से भरपूर होता है।

-------------------------

नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें