फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Digestive Health: पाचन को मजबूत रखना चाहते हैं तो जान लीजिए 3F फॉर्मूला, जानिए इसमें क्या करना होता है?

Tue, 01 Apr 2025 07:34 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव हेल्थ डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, पाचन को ठीक रखना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है कि आप खान-पान में सुधार कर लें। इसके अलावा आज से ही 3F फॉमूर्ले का पालन शुरू कर दें। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन
1 of 4
पाचन स्वास्थ्य को कैसे ठीक रखा जाए? - फोटो : Adobe Stock
अगर आपका पाचन स्वास्थ्य ठीक है तो इसका मतलब है कि आप कई बीमारियों से बचे रह सकते हैं। हालांकि जिस तरह से लोगों की लाइफस्टाइल और खान-पान में गड़बड़ी बढ़ती जा रही है इसने पाचन को भी गंभीर रूप से प्रभावित किया है। यही कारण है कि कब्ज-अपच से लेकर इरिटेबल बाउल सिंड्रोम जैसी समस्याएं तेजी से बढ़ती जा रही हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, पाचन को ठीक रखना चाहते हैं तो सबसे जरूरी है कि आप खान-पान में सुधार कर लें। ज्यादा तली-भुनी या एसिडिक चीजें आपके लिए कई प्रकार की दिक्कतों को बढ़ाने वाली हो सकती हैं।

अध्ययनों से पता चलता है कि शरीर के 90% हैप्पी हार्मोन्स भी पाचन तंत्र से ही बनते हैं, इसलिए अगर आपका पाचन ठीक नहीं है तो ये आपकी खुशियों को भी बाधित करने वाला हो सकता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञ बताते हैं, अगर आपको अपना पाचन स्वास्थ्य ठीक रखना है तो आज से ही 3F फॉमूर्ले का पालन शुरू कर दें। आइए इसके बारे में जानते हैं।
विज्ञापन

2 of 4
फाइबर वाली चीजों का करिए सेवन - फोटो : Freepik.com
पाचन को मजबूत रखना चाहते हैं तो अपनाएं 3F नियम 

 3F नियम फार्मूला में मतलब-  फाइबर, फर्मेंटेड फूड्स और फास्टिंग।
  • आहार में फाइबर वाली चीजों की मात्रा बढ़ा लें। यह पाचन के लिए बेहद फायदेमंद है। फाइबर युक्त डाइट गट बैक्टीरिया के लिए पोषण का काम करती है। साबुत अनाज, दालें, हरी सब्जियां और ताजे फल खाने से पाचन बेहतर होता है।
  • आहार में फर्मेंटेड फूड्स जैसे दही, कांजी, घर का बना अचार को जरूर शामिल करें। ये भी आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं। इससे पाचन को सुधारने के साथ-साथ तनाव कम करने में मदद मिलती है।
  • अच्छे पाचन स्वास्थ्य के लिए फास्टिंग भी जरूरी है। लगातार खाते रहने से पाचन तंत्र थक जाता है, अगर हम 12-14 घंटे बिना भोजन रहें (जैसे रात में जल्दी खाकर भोजन सुबह देर से करें) तो डाइजेशन अपने आप रिपेयर होता है। इसके अलावा हफ्ते में एक दिन व्रत करना भी पाचन को बूस्ट करने में मददगार हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 4
पेट को ठीक रखने के लिए क्या करें? - फोटो : Freepik.com
पाचन तंत्र ठीक तो पूरा शरीर स्वस्थ

हमारा पाचन तंत्र मूड से लेकर त्वचा पर भी असर डालता है। खान-पान को ठीक रखकर पाचन में सुधार किया जा सकता है। इसके लिए भोजन से पहले खूब सलाद खाने की आदत बनाएं।

फाइबर युक्त सलाद खाने से ब्लड शुगर स्पाइक्स कम होता है और इससे आपके पाचन को भी मदद मिलती है। खूब सलाद खाने से आपका पेट भर जाता है और शरीर के लिए जरूर पोषक तत्व भी मिलते हैं। पेट भरने से आप भोजन में वो चीजें कम खाते हैं जिनमें कार्ब्स की अधिकता होती है।
विज्ञापन

4 of 4
नियमित व्यायाम की बनाइए आदत - फोटो : Freepik
व्यायाम की बनाइए आदत

पाचन को ठीक रखने के लिए आहार में सुधार के साथ-साथ नियमित रूप से व्यायाम को भी दिनचर्या का हिस्सा बनाना भी बहुत जरूरी है। दैनिक व्यायाम आंत की गतिशीलता को बढ़ावा देकर, आंतों में स्वस्थ माइक्रोबायोम को बढ़ावा देते हैं।  व्यायाम से पाचन तंत्र की मांसपेशियां भी उत्तेजित होती है, जिससे पाचन बेहतर होता है। यह कब्ज को दूर करने, सूजन कम करने में भी आपके लिए लाभकारी है।


-------------
नोट: यह लेख मेडिकल रिपोर्टस से एकत्रित जानकारियों के आधार पर तैयार किया गया है। 

अस्वीकरण: अमर उजाला की हेल्थ एवं फिटनेस कैटेगरी में प्रकाशित सभी लेख डॉक्टर, विशेषज्ञों व अकादमिक संस्थानों से बातचीत के आधार पर तैयार किए जाते हैं। लेख में उल्लेखित तथ्यों व सूचनाओं को अमर उजाला के पेशेवर पत्रकारों द्वारा जांचा व परखा गया है। इस लेख को तैयार करते समय सभी तरह के निर्देशों का पालन किया गया है। संबंधित लेख पाठक की जानकारी व जागरूकता बढ़ाने के लिए तैयार किया गया है। अमर उजाला लेख में प्रदत्त जानकारी व सूचना को लेकर किसी तरह का दावा नहीं करता है और न ही जिम्मेदारी लेता है। उपरोक्त लेख में उल्लेखित संबंधित बीमारी के बारे में अधिक जानकारी के लिए अपने डॉक्टर से परामर्श लें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें