फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए हाई ब्लडप्रेशर में कौन सा आहार लेना रहता है सही, किन घरेलू उपायों से पा सकते है हाई ब्लडप्रेशर से निजात

Fri, 04 Dec 2020 08:30 PM IST
Shashi Shashi लाइफस्टाइल, डेस्क अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
high blood pressure - फोटो : social media
आज के समय में लोगों की खराब होती दिनचर्या के कारण शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगी हैं। जिनमें से उच्चरक्तचाप (हाईब्लडप्रेशर) एक ऐसी समस्या है जो युवाओं को भी अपनी चपेट में लेने लगी है। सही डाइट ना लेना, जंकफूड का ज्यादा सेवन, अल्कोहल लेना धुम्रपान करना, व्यायाम न करना आदि के कारण मोटापा बढ़ने लगता है, जिसके कारण उच्चरक्तचाप की समस्या हो जाती है। लोग इससे छुटकारा पाने के लिए दवाओं का सहारा लेते हैं लेकिन ज्यादा दवाओ का सेवन आपकी सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। उच्चरक्तचाप से बचने के लिए सही दिनचर्या का पालन और खान-पान की सही आदतों को अपनाना जरूरी होता है। इसके अलावा आप कई घरेलू नुस्खों को अपनाकर उच्चरक्तचाप की समस्या से निजात पा सकते हैं। जानते हैं क्या होता है उच्चरक्तचाप, लक्षण और बचने के घरेलू उपाय...
विज्ञापन

2 of 7
high bp - फोटो : amar ujala
क्या होता है उच्चरक्तचाप
हमारा दिल रक्त को पंप करके पूरे शरीर में पहुंचाता है जब इस स्थिति में धमनियों में दौड़ रहे खून पर प्रेशर बढ़ जाता है, तो शरीर का रक्त संचार प्रणाली प्रभावित होती है। जिसे हाईब्लड प्रेशर या उच्च रक्तचाप कहा जाता है। उच्च रक्तचाप की समस्या ज्यादा दिन तक बनी रहने पर हृदयरोग का खतरा बढ़ जाता है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर
हाई ब्लड प्रेशर के लक्षण
अत्यधिक थकान महसूस करना, अचानक दिल की धड़कने तेज हो जाना, सांस लेने में तकलीफ आदि उच्च रक्तचाप के सामान्य लक्षण हैं। आगे जानिए उच्च रक्तचाप से बचने के घरेलू उपाय क्या हैं। 

4 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
हाई ब्लड प्रेशर के लिए घरेलू उपाय
नींबू पानी का सेवन 
नींबू में पाए जाने वाले गुणों के कारण शरीर में शरीर में रक्त का बहाव सुचारू रूप से होता है। इसलिए उच्चरक्चाप में नींबू पानी फायदेमंद रहता है। अचानक से उच्च रक्तचाप की स्थिति में पानी मे नींबू डालकर दिन में कम से कम दो बार पीना चाहिए। इससे उच्च रक्तचाप की समस्या से राहत मिलेगी। 
विज्ञापन

5 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
नारियल पानी
 नारियल पानी का सेवन हमारे पूरे स्वास्थय के लिए फायदेमंद होता है। नारियल पानी में विटामिन सी, पोटैशियम और मैग्नीशियम पाया जाता है। जो उच्च रक्चाप को नियंत्रित करने में कारगर है। नारियल का पानी न सिर्फ रक्तचाप में फायदा करता है बल्कि इसके सेवन से पेट संबंधि बीमारियां और किडनी की बीमारियां भी दूर रहती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
केले का सेवन
केले में पोटैशियम पाया जाता है, जो शरीर में सोडियम की मात्रा को नियंत्रित करने में मदद करता है, इसलिए उच्च रक्तचाप की समस्या वालो के लिए केले का सेवन करना लाभदायक रहता है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रण में रखने के लिए प्रतिदिन दो केलो का सेवन करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
आहार में क्या लेना है लाभदायक
उच्च रक्तचाप के रोगियों को दवा के साथ एक अच्छा आहार लेना भी जरुरी होता है। उच्च रक्चाप की समस्या वाले लोगो को अपने आहार में चुकंदर, आंवला, संतरा, अंगूर, नींबू, पालक, स्ट्रॉबेरी, तरबूज, आदि चीजों को शामिल करना चाहिए। 

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यह लेख आपकी जानकारी बढ़ाने के लिए साझा किया गया है। किसी बीमारी के पेशेंट हैं तो अपने डॉक्टर से सलाह जरूर लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें